फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election: AIMIM Can Spoil UPAs Game

Bihar Election 2020: यूपीए का खेल बिगाड़ सकती है एआईएमआईएम

Sun, 25 Oct 2020 07:13 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 25 Oct 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election: AIMIM Can Spoil UPAs Game
AIMIM chief Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

चुनाव में यूं तो कई दल लड़ रहे हैं लेकिन लोजपा के अलावा एआईएमआईएम ही एक ऐसी पार्टी है जो यूपीए और एनडीए दोनों गठबंधनों का खेल बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन


सीमांचल के मुस्लिम बाहुल्य जिलों में बढ़ता जा रहा है ओवैसी की पार्टी का समर्थन
लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) इस बार तीसरे गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट में शामिल है। इसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा हैं, लेकिन लोगों की निगाहें उनसे कहीं ज्यादा एआईएमआईएम पर टिकी है। यह पार्टी 243 में से केवल 24 सीटें लड़ रही है, लेकिन सीमांचल इलाके के चार जिलों में पार्टी हर चुनाव में अधिक ताकतवर होकर उभरी है।
विज्ञापन



किशनगंज सीट पर है कब्जा
2014 के लोकसभा चुनाव से बिहार के चुनावी मैदान में उतरने वाली इस पार्टी में अंततः पहली बार पिछले वर्ष हुए किशनगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। लेकिन उससे चंद महीने पहले ही एआईएमआईएम ने लोकसभा चुनाव के दौरान किशनगंज सीट पर तीन लाख वोट पाकर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसके उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम तीसरे स्थान पर आए लेकिन वे जदयू उम्मीदवार से महज 25000 पीछे थे और कांग्रेस उम्मीदवार से 50,000 मत पीछे।


इसीलिए माना जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा से लगे किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिलों की अधिकतर सीटों पर यह पार्टी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर सकती है। इन जिलों में मुस्लिम मतदाता अधिक हैं। पूर्णिया में 35 फीसदी, कटिहार में 45, अररिया में 51 तो किशनगंज में 70 फीसदी मतदाता मुसलमान हैं।

यूपीए को होगा नुकसान
एआईएमआईएम को जितना ज्यादा वोट पड़ेंगे उतना ही अधिक नुकसान यूपीए, खासतौर पर राष्ट्रीय जनता दल को उठाना पड़ेगा क्योंकि दोनों का वोट बैंक एक है, वही चिराग पासवान की लोजपा को मिलने वाला अधिकतर वोट एनडीए, खास तौर पर जदयू को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed