फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   You should take care of windshield in winter, otherwise the risk of accident increases, know everything

Car Care Tips: सर्दियों में विंडशील्ड का रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो बढ़ जाता है हादसे का खतरा, जानें सबकुछ

Mon, 04 Dec 2023 03:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 04 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

कार में विंडशील्ड के साथ लापरवाही बरतने के कारण कई बाद सर्दियों के मौसम में हादसा हो जाता है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
You should take care of windshield in winter, otherwise the risk of accident increases, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के उत्तरी राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कार से सफर करने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सर्दियों में कार की विंडशील्ड के लिए किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


करें इस फीचर का उपयोग
सर्दी में विंडस्क्रीन पर अक्सर धुंध जम जाती है। इसके कारण गाड़ी चलाते समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। लेकिन एक फीचर के जरिए इस परेशानी से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल बारिश या कोहरे के कारण जब भी कार की विंडस्क्रीन पर धुंध जमने लगे, तो अपनी कार के एसी को तुरंत शुरू कर डिफॉगर मोड लगा दें। इससे कुछ ही समय में कार की विंडस्क्रीन पर जमी नमी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


ना करें यह काम
कई ग्राहक कुछ पैसे बचाने के लिए कार में लोकल या खराब क्वलिटी की विंडस्क्रीन लगवा लेते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि न तो इसमें बेहतर व्यू मिलता है और न इस तरह की विंडस्क्रीन ज्यादा टिकाऊ होती हैं। इसलिए बेहतर यही है कि बेहतर क्वालिटी की विंडस्क्रीन का उपयोग कार में करें।


यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

धुंध में करें यह काम
अगर सफर के दौरान सड़क पर धुंध ज्यादा हो तो गाड़ी की लाइट्स को जलाना चाहिए। इसके अलावा पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करना भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, शाम के समय गाड़ी की हेडलाइट की जगह केवल पार्किंग लाइट का उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे सामने से आ रहे ड्राइवर को आपकी गाड़ी की दूरी का अंदाज नहीं लग पाता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विंडशील्ड का रखें इस तरह ध्यान
कार की विंडशील्ड को साफ कपड़े से पोछें। दरअसल लोग कई बार उसी कपड़े से विंडशील्ड को साफ करते हैं, जिससे वह पूरी कार को साफ करते हैं। जिससे विंडशील्ड को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कार पर लगे वाइपर से भूल कर भी विंडशील्ड को साफ न करें, क्योंकि वाइपर के खराब हो जाने के बाद विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed