फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched in India now Price Specifications Features

नई बाइक : Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid रेंज भारत में हुई लॉन्च, मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 07 Sep 2021 02:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:17 PM IST
सार

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Street Rally 125 Fi Hybrid को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए स्कूटरों का लॉन्च यामाहा के "द कॉल ऑफ द ब्लू" अभियान के तहत किया गया है। 

विज्ञापन
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched in India now Price Specifications Features
RayZR 125 Fi Hybrid - फोटो : Yamaha Motor India

विस्तार

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched : Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने नई RayZR 125 Fi Hybrid और Street Rally 125 Fi Hybrid को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें दिल्ली में 76,830 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च करने की घोषणा की है। दोनों स्कूटर एक जैसे एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड (Fi), 125 cc ब्लू कोर इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.2 PS का अधिकतम पावर और 5,000 rpm पर 10.3 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन


नए स्कूटरों का लॉन्च यामाहा के "द कॉल ऑफ द ब्लू" अभियान के तहत किया गया है। लॉन्च के समय, यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के अध्यक्ष मोटोफुमी शितारा ने कहा, "नए RayZR 125 FI  और Street Rally 125 FI के हाइब्रिड वर्जन की लॉन्च के साथ यामाहा ने भारत में हाइब्रिड स्कूटर की पेशकश के अपने पोर्टफोलियो का और विस्तार किया है। Fascino 125 Fi हाइब्रिड के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हम इन नई पेशकशों के साथ बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के बारे में आश्वस्त हैं।"
विज्ञापन

 

कितनी है कीमत

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched in India now Price Specifications Features
Yamaha RayZR 125 Fi - फोटो : Yamaha Motor India
वेरिएंट के आधार पर नई हाइब्रिड रेंज की कीमत : 
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
RayZR 125 Fi Hybrid Drum 76,830
 RayZR 125 Fi Hybrid Disc 79,830
Street Rally 125 Fi Hybrid 83,830

मिलता है स्मार्ट मोटर जेनरेटर

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched in India now Price Specifications Features
RayZR 125 Fi Hybrid - फोटो : Yamaha Motor India
नई RayZR 125 Fi और Street Rally 125 Fi हाइब्रिड में स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम बतौर स्टैंडर्ड फीचर शामिल है, जो हाइब्रिड सिस्टम के एडिशनल फंक्शन के साथ आता है। जब स्कूटर स्टॉप से एक्सीलरेट करता है तो पावर असिस्ट देने के लिए यह टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक मोटर के तौर पर काम करती है। स्कूटर में साइलेंट इंजन स्टार्ट सिस्टम, ऑटोमेटिक स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फंक्शन भी मिलता है।
 
विज्ञापन

शानदार हैं फीचर्स

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Street Rally 125 Fi launched in India now Price Specifications Features
Yamaha Street Rally 125 Fi - फोटो : Yamaha Motor India
RayZR 125 Fi हाइब्रिड का डिस्क ब्रेक वर्जन और Street Rally 125 Fi हाइब्रिड में एलईडी हेडलाइट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूनिफाइड ब्रेक सिस्टम (UBS) के साथ 190 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स एप्लिकेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी में आंसर बैक, लोकेट माई व्हीकल, राइडिंग हिस्ट्री, पार्किंग रिकॉर्ड और हैजर्ड जैसे कई फंक्शन मिलते हैं। 

Street Rally 125 Fi हाइब्रिड में मेटल प्लेट, रंगीन व्हील स्ट्राइप्स, ब्रश गार्ड और ब्लॉक पैटर्न टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed