फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha Motor India launches Yamaha YZF-R15M World GP 60th Anniversary Edition

यामाहा: Yamaha YZF-R15M बाइक का वर्ल्ड GP 60वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 11 Apr 2022 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 06:49 PM IST
सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप 155cc सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल - YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60 वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Yamaha Motor India launches Yamaha YZF-R15M World GP 60th Anniversary Edition
Yamaha YZF-R15M World GP 60th Anniversary Edition - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपने MT-15 मॉडल का नया वर्जन 2.0 लॉन्च किया है, जिसमें कई नई फीचर्स हैं। कंपनी ने इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,59,900 तय की गई है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप 155cc सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल - YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60 वीं एनिवर्सरी एडिशन भी 1,88,300 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है।
विज्ञापन


इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि YZF-R15M 60वीं एनिवर्सरी एडिशन बाइक वर्ल्ड जीपी YZR-M1 से प्रेरित है और 1961 से मोटरसाइकिल रोड रेसिंग की प्रमुख सीरीज के साथ यामाहा के जुड़ाव को दर्शाता है। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
YZF-R15M में 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.4 ps का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा, "डब्ल्यूजीपी की 60वीं वर्षगांठ में वाईजेडएफ-आर15एम (YZF-R15M) हमारी रेसिंग विरासत की याद दिलाने से कहीं ज्यादा है। हमें विश्वास है कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के नए सेट के साथ एमटी -15 वैरिएंट 2.0 सबसे ज्यादा युवा ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो एक प्रीमियम स्ट्रीट-न्यूड मोटरसाइकिल की तलाश में हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
नए 'एमटी-15 वर्जन 2.0' बाइक में मोटोजीपी एल्युमिनियम स्विंगआर्म जैसे नए फीचर्स मिलते हैं। जो कि कॉर्नर में और हार्ड ब्रेकिंग के तहत बेहतर स्थिरता देती है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ 'वाई-कनेक्ट' एप के साथ एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है है।

यामाहा अपने दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए मशहूर है। कंपनी इस साल भारतीय बाजार में कई बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed