{"_id":"6848321bb373cc07d303f8da","slug":"wwdc-2025-apple-carplay-gets-new-features-with-ios-26-know-details-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WWDC 2025: iOS 26 के साथ एपल कारप्ले में आए तीन बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
WWDC 2025: iOS 26 के साथ एपल कारप्ले में आए तीन बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स
Tue, 10 Jun 2025 06:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:54 PM IST
सार
अमेरिकी की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Apple (एपल) ने अपनी सालाना टेक इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में iOS 26 को लॉन्च करते हुए अपने कई प्रोडक्ट्स में अहम बदलावों का एलान किया।
विज्ञापन
Apple CarPlay
- फोटो : Apple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Apple (एपल) ने अपनी सालाना टेक इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 में iOS 26 को लॉन्च करते हुए अपने कई प्रोडक्ट्स में अहम बदलावों का एलान किया। इस बार कंपनी ने अपनी इन-कार कनेक्टिविटी सिस्टम एपल कारप्ले में भी कई बड़े और काम के अपडेट दिए हैं। जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद

Apple CarPlay iOS 26: अब मिलेंगे नए फीचर्स
iOS 26 के साथ एपल कारप्ले में तीन नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। जिनमें विजेट्स, लाइव एक्टिविटीज और टैपबैक रिस्पॉन्स। अब यूजर्स अपनी पसंदीदा चैट्स को iMessage (आईमैसेज) की तरह पिन कर सकेंगे ताकि उन्हें बार-बार ढूंढ़ने की जरूरत न पड़े।
एक और बेहद काम का अपडेट यह है कि अब जब कॉल आएगी तो वह पूरी स्क्रीन पर नहीं छाएगी। इसके बजाय कॉल का छोटा-सा नोटिफिकेशन नीचे की तरफ दिखेगा जिससे बाकी फंक्शंस जैसे नेविगेशन चलते रहेंगे। यह फीचर खासकर तब बेहद काम आएगा जब आप ट्रैफिक जंक्शन पर ड्राइव कर रहे हों और किसी कॉल की वजह से मैप गायब न हो।
यह भी पढ़ें - Flying Buses: दिल्ली और बंगलूरू में चलेगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने बताए सरकार के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान

Apple CarPlay iOS 26: नया लुक और फील
iOS 26 के साथ एपल कारप्ले का डिजाइन भी पूरी तरह से रिफ्रेश किया गया है। इसमें अब लिक्विड ग्लास डिस्प्ले के तहत ट्रांसपेरेंट स्टाइलिंग मिलेगी, जो अब iOS के दूसरे डिवाइस पर भी दिखेगी। लाइट और डार्क मोड में आइकन्स का लुक भी बदला गया है और अब नोटिफिकेशन पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट दिखेंगे। जिससे नेविगेशन के लिए दिशा-निर्देश देखना और भी आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Taxi Ban: दिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम

Apple CarPlay iOS 26: कारप्ले अल्टा अब और ज्यादा कारों में
एपल ने ये भी पुष्टि की है कि उसका नया कारप्ले अल्टा फीचर, जो पिछले महीने Aston Martin DBX 707 में पहली बार दिखा था, अब और ज्यादा गाड़ियों में उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai (ह्यूंदै), Kia (किआ), Ford (फोर्ड), Volvo (वोल्वो) जैसी ऑटो कंपनियां पहले से ही एपल के साथ मिलकर कारप्ले अल्ट्रा को अपने मॉडल्स में इंटीग्रेट करने पर काम कर रही हैं।
कंपनी आने वाले दिनों में डेवलपर्स के साथ और भी फीचर्स की जानकारी साझा करेगी। और उम्मीद है कि ये सभी अपडेट्स जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाएंगे। iOS 26 के साथ एपल कारप्ले अब और ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बन चुका है।
यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया