{"_id":"64f438246839727a6c0b03e5","slug":"which-electric-scooter-was-in-demand-in-the-month-of-august-2023-know-top-5-details-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Scooter: अगस्त महीने में किस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रही मांग, जानें कौन रहे टॉप-5 में शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooter: अगस्त महीने में किस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रही मांग, जानें कौन रहे टॉप-5 में शामिल
Sun, 03 Sep 2023 02:21 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:21 PM IST
सार
अगस्त महीने में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग रही। किस कंपनी ने पिछले महीने में कितने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग देखने को मिली। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से बीते महीने में कितने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की गई। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किस कंपनी का कितना मार्केट शेयर रहा।
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक
ओला की ओर से अगस्त महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की गई। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने में 18621 वाहनों की बिक्री की गई। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के बाजार में 30 फीसदी का शेयर हासिल किया। अगस्त महीने में ही कंपनी की ओर से एसवन रेंज में कई स्कूटर लॉन्च किए गए हैं। साथ ही कंपनी ने चार कॉन्सेप्ट बाइक्स को भी पेश किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
टीवीएस इलेक्ट्रिक
टीवीएस मोटर्स की ओर से भी अगस्त महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की गई। बिक्री के मामले में अगस्त में टीवीएस इलेक्ट्रिक का दूसरा नंबर रहा। कंपनी ने बीते महीने में 15365 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। बाजार में कंपनी का मार्केट शेयर 20 फीसदी का रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एक्स को भी लॉन्च किया गया।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
एथर इलेक्ट्रिक
तीसरे पायदान पर एथर इलेक्ट्रिक के स्कूटर रहे। कंपनी ने अगस्त 2023 के दौरान कुल 7060 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी अगस्त महीने में बाजार में 11 फीसदी की हिस्सेदारी बनाए रखने में कामयाब रही। कंपनी की ओर से 450 एक्स और 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा। कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 6534 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने कुल बाजार का 10 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया। कंपनी की ओर से सिर्फ चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
एम्पीयर इलेक्ट्रिक
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एम्पीयर इलेक्ट्रिक का नंबर रहा। कंपनी की ओर से अगस्त 2023 के दौरान 3695 यूनिट्स की बिक्री की गई। जिसके साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल छह फीसदी की हिस्सेदारी अपने नाम रखी।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ