फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What Will Be Fuel Cost If You Run A 150cc Bike Daily

Bike Mileage: 150cc बाइक से हर दिन घूमेंगे 10 किलोमीटर तो जल जाएगा कितना तेल? रोज सफर करने वाले जरूर पढ़ें

Wed, 25 Dec 2024 06:19 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

अगर आपक हर दिन ऑफिस जाने के लिए 10 किलोमीटर ट्रैवल करते हैं और एक 150cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम बताएंगे की आपको महीने में कितना तेल का खर्च उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
What Will Be Fuel Cost If You Run A 150cc Bike Daily
150cc बाइक में कितना जलेगा तेल - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

अगर हर दिन बिना झंझट के ऑफिस जाना हो तो बाइक से बेहतर और कोई साधन नहीं है। एक 150cc बाइक में आपको अच्छी पाॅवर के साथ स्टाइलिश लुक भी मिल जाता है। अगर आपक हर दिन ऑफिस जाने के लिए 10 किलोमीटर ट्रैवल करते हैं और एक 150cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम बताएंगे की आपको महीने में कितना तेल का खर्च उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि एक 150cc बाइक का औसत माइलेज 40-45 किमी/ली के आस-पास होता है। वहीं बाइक का माइलेज काफी हद तक आपके ड्राइविंग हैबिट और सड़क के कंडिशन पर भी निर्भर करता है। लेकिन बाइक को हर रोज 10 किमी चलाने पर तेल का कितना खर्च आएगा, यहां हम उसी की चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कितने रुपये का तेज जला देगी बाइक
अगर आप हर दिन बाइक को 10 किमी चलाएंगे तो 30 दिनों में बाइक 300 किलोमीटर चल जाएगी। अगर बाइक की औसत माइलेज 45 किमी/ली मान लें, तो 300 किलोमीटर चलने में बाइक 6.66 लीटर पेट्रोल जला देगी। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर मान लें तो महीने में पेट्रोल का खर्च 666 रुपये आएगा। इस हिसाब से एक दिन में पेट्रोल का खर्च 22 रुपये आएगा। यानी आप एक ऑटो से भी सस्ते किराए में 150cc बाइक से हर दिन ट्रैवल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों पर भी निर्भर करता है बाइक का माइलेज
तेज स्पीड: अगर आप तेज स्पीड में बाइक चलाने के आदि हैं तो आपकी बाइक हमेशा कम माइलेज देगी। बाइक को 40-50 की इकोनाॅमी स्पीड में चलाने से ही अच्छी माइलेज मिलती है।

बाइक की उम्र: बाइक अगर अच्छी कंडीशन में नहीं है या ज्यादा पुरानी हो गई है तो आपको उसमें अच्छी माइलेज नहीं मिलेगी। नई फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम वाली बाइक में बेहतर माइलेज मिलती है।


टायर प्रेशर: अगर आप बाइक में एयर प्रेशन मेंटेन नहीं रखते हैं तो बाइक की माइलेज कम हो जाती है। ऐसे में इंजन पर भी दबाव बढ़ता है और पाॅवर कम हो जाती है।

रोड कंडिशन: सड़क की स्थिती अगर अच्छी न हो या रोड टूटी-फूटी हो तो बाइक की स्पीड मेंटेन नहीं रह पाती। ऐसे में माइलेज कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed