{"_id":"6660424cde184e1cb10b2395","slug":"what-is-car-throttle-plate-and-when-to-clean-it-know-details-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Throttle Plate: कार में क्या होता है थ्रॉटल प्लेट? कैसे जानें कि अब इसकी सफाई की है जरूरत?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Throttle Plate: कार में क्या होता है थ्रॉटल प्लेट? कैसे जानें कि अब इसकी सफाई की है जरूरत?
Wed, 05 Jun 2024 04:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:17 PM IST
सार
कार का थ्रॉटल प्लेट सबसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में से एक है। थ्रॉटल प्लेट इंजन में एयर फ्लो को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। हम में से कई लोगों को गाड़ी चलाना पसंद है। लेकिन हम सभी को महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के मेंटेनेंस के बारे में नहीं पता। यहां हम आपको बता रहे हैं कि थ्रॉटल प्लेट को कब और कैसे साफ करना है।
विज्ञापन
Car Engine
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार का थ्रॉटल प्लेट सबसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में से एक है। थ्रॉटल प्लेट इंजन में एयर फ्लो को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। जिसका मतलब है कि यह कंपोनेंट वाहन के परफॉर्मेंस को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, यह प्लेट समय के साथ गंदी हो जाती है और इस पर मैल जम जाती है। जिसकी वजह से एक्सीलरेशन की कमी होती है, जिससे ओवरऑल एक्सीलरेशन में कमी आती है। कुल मिलाकर, एक गंदा थ्रॉटल प्लेट इंजन के लिए कई तरह की समस्याओं की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
इसलिए, न सिर्फ इंजन के परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए थ्रॉटल प्लेट की नियमित रूप से सफाई जरूरी है। साथ ही, थ्रॉटल की सफाई इंजन की लंबी लाइफ भी सुनिश्चित करती है। जबकि हम में से कई लोगों को गाड़ी चलाना पसंद है। लेकिन हम सभी को महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के मेंटेनेंस के बारे में नहीं पता। यहां हम आपको बता रहे हैं कि थ्रॉटल प्लेट को कब और कैसे साफ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रॉटल प्लेट क्या है?
थ्रॉटल प्लेट वाहन के इंजन का एक अहम कंपोनेंट है। यह थ्रॉटल बॉडी के भीतर स्थित होता है, जो इंजन की एयर इनटेक सिस्टम का हिस्सा होता है। यह एक सपाट, गोलाकार वाल्व है जो इंजन के कंब्शन चेंबर में एयर फ्लो को कंट्रोल करता है। जब एक्सेलेरेटर दबाया जाता है, तो थ्रॉटल प्लेट खुल जाती है, जिससे इंजन में ज्यादा एयर की एंट्री होती है। इसकी वजह से ज्यादा एयर और ईंधन जलता है, जिससे ज्यादा पावर जेनरेट होता और वाहन की स्पीड बढ़ती है।

थ्रॉटल प्लेट के संचालन को पावर और ईंधन दक्षता के बीच संतुलन प्रदान करने के लिए कैलिब्रेट किया जाता है। जब प्लेट साफ और ठीक से काम कर रही होती है, तो इंजन सुचारू रूप से चलता है। जिससे ऑप्टिमम पावक जेनरेशन और फ्यूल इकोनॉमी सुनिश्चित होती है।
थ्रॉटल प्लेट की सफाई क्यों जरूरी है?
समय के साथ, थ्रॉटल प्लेट पर हवा और ईंधन के अवशेष जमा हो जाते है। इससे बाधित एयर फ्लो होता है, और आखिरकार इंजन के परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। एक गंदे थ्रॉटल प्लेट का मतलब है कि कार का इंजन कम पावर जेनरेट करता है। और वाहन ठीक से और ऑप्टिमम लेवल पर रफ्तार पकड़ने में असमर्थ है।

कब आपकी कार के थ्रॉटल प्लेट की सफाई की जरूरत है
यहां कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं जो आपको बताते हैं कि थ्रॉटल प्लेट को साफ करने का समय आ गया है।
यहां कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं जो आपको बताते हैं कि थ्रॉटल प्लेट को साफ करने का समय आ गया है।
खराब एक्सीलरेशन
खराब एक्सीलरेशन और एक्सेलेरेटर को जोर से दबाने की इच्छा इस बात का एक प्रमुख इशारा है कि थ्रॉटल प्लेट को साफ करने की जरूरत है। यदि थ्रॉटल प्लेट गंदी है, तो यह ठीक से नहीं खुल सकती है, जिसकी वजह से सुस्त या अनरेस्पोन्सिव एक्सीलरेशन हो सकता है।

असमान आइडल
एक गंदा थ्रॉटल प्लेट का शुरुआती संकेत एक असमान या असंगत आइडलिंग (निष्क्रियता) है। इंजन एक स्थिर आरपीएम बनाए रखने के लिए संघर्ष कर सकता है या असामान्य रूप से उच्च या निम्न स्पीड से आइडल हो सकता है।
एक गंदा थ्रॉटल प्लेट का शुरुआती संकेत एक असमान या असंगत आइडलिंग (निष्क्रियता) है। इंजन एक स्थिर आरपीएम बनाए रखने के लिए संघर्ष कर सकता है या असामान्य रूप से उच्च या निम्न स्पीड से आइडल हो सकता है।
असमान पावर डिलीवरी
एक गंदा थ्रॉटल प्लेट कंब्शन चेंबर में असमान एयर फ्लो का कारण बन सकता है। जिससे वाहन चलाते समय इंजन से पावर जेनरेशन में बढ़ोतरी या कमी होती है।
एक गंदा थ्रॉटल प्लेट कंब्शन चेंबर में असमान एयर फ्लो का कारण बन सकता है। जिससे वाहन चलाते समय इंजन से पावर जेनरेशन में बढ़ोतरी या कमी होती है।
कम ईंधन दक्षता
जब थ्रॉटल प्लेट इंजन के कंब्शन चेंबर में एयर फ्लो को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाती है, तो पावरट्रेन जरूरत से ज्यादा ईंधन की खपत कर सकता है। इसकी वजह से ईंधन की खपत कम होती है।
जब थ्रॉटल प्लेट इंजन के कंब्शन चेंबर में एयर फ्लो को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाती है, तो पावरट्रेन जरूरत से ज्यादा ईंधन की खपत कर सकता है। इसकी वजह से ईंधन की खपत कम होती है।
इंजन का रुकना
बहुत ज्यादा गंदी थ्रॉटल प्लेट इंजन के रुकने का कारण बन सकती है। खासकर तब जब वाहन आइडल हो या कम रफ्तार से चल रहा हो।
बहुत ज्यादा गंदी थ्रॉटल प्लेट इंजन के रुकने का कारण बन सकती है। खासकर तब जब वाहन आइडल हो या कम रफ्तार से चल रहा हो।