फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   wearing high heels while driving is illegal know traffic rules

Car Driving Tips: हील्स पहनकर कार चलाने पर देना पड़ता है जुर्माना? जानिए क्या है नियम

Sat, 22 Jun 2024 05:48 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 05:48 PM IST
सार

सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी और अनिवार्य है। अगर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर जुर्माना देना होता है। मगर क्या हील्स पहनकर कार चलाने पर भी जुर्माना देना होता है। पढ़ें  जानकारी।

विज्ञापन
wearing high heels while driving is illegal know traffic rules
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कार ड्राइविंग का मजा काफी अलग स्तर का होता है। जी हां, अगर हाइवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई जाए तो सफर में काफी आनंद आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर कार चलाते वक्त आपने एक छोटी सी गलती की तो इसके लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम कार की सीटबेल्ट या फिर ड्राइविंग लाइसेंस की बात कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कार चलाने के दौरान कौन सी गलती करने से बचना है। आइए आगे खबर में जानते हैं पूरी जानकारी।

विज्ञापन

हील्स पहनकर कार चलाने पर जुर्माना?

यह तो आप जानते ही होंगे कि कार चलाने के दौरान स्टीयरिंग व्हील, ब्रेक, क्लच, एक्सलेरेटर और गियर बॉक्स पर कंट्रोल रखना होता है। ऐसे में अगर हाई हील्स पहनकर कार ड्राइव की जाए तो यह काफी जानलेवा साबित हो सकता है। यही वजह है कि हाई हील्स पहनकर कभी भी कार ड्राइव नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पष्ट तौर पर हील्स पहनकर कार चलाने पर कोई नियम नहीं है। हालांकि, अपनी और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक पुलिस हील्स पहनकर कार चलाने से बचने की सलाह देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में आती है दिक्कत

ट्रैफिक पुलिस की मानें तो हील्स पहनकर कार चलाने पर कार के ब्रेक पैडल सही ढंग से काम नहीं करते हैं। हील्स ब्रेक पैडल में फंस सकती है, इस वजह से कोई भी हादसा हो सकता है। इसके साथ ही क्लच भी सही तरीके से काम नहीं करता है। इसके अलावा किसी आपात स्थिति में अगर कार के ब्रेक लगाने हो तो हील्स परेशानी पैदा कर सकती है। 
यही वजह है कि हील्स को छोड़कर जूते या फिर कोई एकसमान वाली जूती पहनकर ही कार चलानी चाहिए। दरअसल जूतों के एकसमान होने से कार के ब्रेक और क्लच को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो देश में जल्द ही हील्स को लेकर मोटर नियम को सख्त किया जाएगा। वहीं, हील्स पहनकर कार चलाने पर कई देशों में भारी जुर्माना वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed