{"_id":"69e1d749cc2b335a7b0f8fa2","slug":"vw-taigun-vs-hyundai-creta-which-suv-should-you-buy-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"VW Taigun vs Hyundai Creta: फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस? खरीदने से पहले जानें कौन सी SUV है आपके लिए बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VW Taigun vs Hyundai Creta: फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस? खरीदने से पहले जानें कौन सी SUV है आपके लिए बेहतर
Fri, 17 Apr 2026 12:16 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
Best compact SUV India: अगर आप भी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन सी गाड़ी लें, तो आपकी समस्या का हल होने वाला है। इस लेख में जो फॉक्सवैगन टाइगन और ह्ययूंदै क्रेटा में कौन सी गाड़ी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
फॉक्सवैगन टाइगुन
- फोटो : volkswagen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Compact SUV buying guide: भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। हाल ही में फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट को अपडेट मिलने के बाद इसका मुकाबला सीधे ह्यूंदै क्रेटा से हो रहा है, जो पहले से ही इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है।
ह्यूंदै क्रेटा उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है जो ज्यादा फीचर्स, डीजल इंजन का विकल्प और बड़ी रोड प्रेजेंस चाहते हैं। वहीं, फॉक्सवैगन टाइगुन उन कार लवर्स के लिए है जो एक टर्बो-पेट्रोल इंजन और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं। क्रेटा जहां 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स में आगे है, वहीं टाइगुन का लंबा व्हीलबेस पीछे बैठने वालों को ज्यादा स्पेस देता है।
लुक्स और साइज
लुक और साइज की बात करें तो क्रेटा लंबाई और चौड़ाई में बड़ी हैं, जिससे इसका लुक काफी मस्कुलर और दमदार लगता है। दूसरी ओर, टाइगुन का व्हीलबेस यानी पहियों के बीच की दूरी ज्यादा है, जिसका सीधा मतलब है कि इसके अंदर आपको पैरों के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।
विज्ञापन
इंजन और परफॉर्मेंस
फीचर्स का पावरहाउस
फीचर्स के मामले में ह्ययूंदै क्रेटा फिलहाल इस सेगमेंट की लीडर मानी जाती है। इसमें आपको वो सब मिलता है जो एक प्रीमियम कार में होना चाहिए। जैसे 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS (सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। लेकिन टाइगुन को भी कम नहीं समझा जा सकता, इसमें भी कम फीचर्स नहीं है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन क्रेटा के पास एक्स्ट्रा फीचर्स की लंबी लिस्ट है।
किससे है मुकाबला?
ये गाड़ियां इन दिनों बाजार में कई दमदार एसयूवी को कम्पीट कर रही हैं, जिनमें किआ सेल्टस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट शामिल हैं।
अब सवाल है कि कौन लेना ज्यादा बेहतर, ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर आप ज्यादा फीचर्स, परिवार के लिए डीजल इंजन का विकल्प और रीसेल वैल्यू अच्छी चाहते हैं, तो आप ह्ययूंदै क्रेटा ले सकते हैं। अगर आप ड्राइविंग के शौकीन हैं, आपको जर्मन बिल्ड क्वालिटी और हाईवे पर बेहतरीन स्टेबिलिटी चाहिए, तो फॉक्सवैगप टाइगुन भी बेहतर विकल्प हो सकती है।

- टाइगुन का फोकस: यह कार अक्सर पूरी तरह टर्बो-पेट्रोल इंजन प्रेमियों के लिए है। अगर आप हाईवे पर तेज रफ्तार और स्मूथ ड्राइविंग चाहते हैं, तो टाइगन का कोई तोड़ नहीं है।
- क्रेटा की रेंज: हुंडई के पास विकल्प ज्यादा हैं। इसमें आपको टर्बो-पेट्रोल के साथ-साथ भरोसेमंद डीजल इंजन और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। जो लोग बहुत ज्यादा ड्राइविंग करते हैं, उनके लिए क्रेटा का डीजल इंजन बेस्ट है।
फीचर्स का पावरहाउस
फीचर्स के मामले में ह्ययूंदै क्रेटा फिलहाल इस सेगमेंट की लीडर मानी जाती है। इसमें आपको वो सब मिलता है जो एक प्रीमियम कार में होना चाहिए। जैसे 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS (सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। लेकिन टाइगुन को भी कम नहीं समझा जा सकता, इसमें भी कम फीचर्स नहीं है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन क्रेटा के पास एक्स्ट्रा फीचर्स की लंबी लिस्ट है।
किससे है मुकाबला?
ये गाड़ियां इन दिनों बाजार में कई दमदार एसयूवी को कम्पीट कर रही हैं, जिनमें किआ सेल्टस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट शामिल हैं।
अब सवाल है कि कौन लेना ज्यादा बेहतर, ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर आप ज्यादा फीचर्स, परिवार के लिए डीजल इंजन का विकल्प और रीसेल वैल्यू अच्छी चाहते हैं, तो आप ह्ययूंदै क्रेटा ले सकते हैं। अगर आप ड्राइविंग के शौकीन हैं, आपको जर्मन बिल्ड क्वालिटी और हाईवे पर बेहतरीन स्टेबिलिटी चाहिए, तो फॉक्सवैगप टाइगुन भी बेहतर विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन