फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volvo Cars India to launch Volvo XC40 Facelift and Volvo XC90 Facelift in India Know Features Specs

Volvo XC40 Facelift: वोल्वो 21 सितंबर को लॉन्च कर रही है XC40 और  XC90 का फेसलिफ्ट मॉडल, जानें क्या होगा खास

Mon, 19 Sep 2022 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) भारत 21 सितंबर को अपनी Volvo XC40 Facelift (वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट) और Volvo XC90 Facelift (वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इन फेसलिफ्ट मॉडल में ऐसे क्या फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इन्हें खास बनाते हैं।

विज्ञापन
Volvo Cars India to launch Volvo XC40 Facelift and Volvo XC90 Facelift in India Know Features Specs
Volvo XC40 Facelift - फोटो : Volvo

विस्तार

Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) भारत 21 सितंबर को अपनी Volvo XC40 Facelift (वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट) और Volvo XC90 Facelift (वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इन फेसलिफ्ट मॉडल में ऐसे क्या फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इन्हें खास बनाते हैं। यहां हम उन खासियतों की चर्चा करेंगे जिनकी हम नई वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट से उम्मीद कर सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या होगा खास
रिपोर्ट के मुताबिक इन आगामी कारों के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके मुताबिक, आगामी वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट में शार्प एलईडी हेडलैंप, ट्वीक्ड बंपर, फ्रेमलेस-ग्रिल, 12.3 इंच का सेकेंड-जेनरेशन ड्राइवर डिस्प्ले, क्रिस्टल गियर नॉब, फ्रंट में दो टाइप-सी पोर्ट होंगे। इसके अलावा इंटीरियर थीम भी मिलेगा।
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
Volvo XC40 में एक एयर-प्यूरिफायर, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), AQI मीटर के साथ एक्टिव नॉइज कंट्रोल मल्टी-फिल्टर, ऑटो-डिमिंग ORVMs, चेसिस के लिए टूरिंग ट्यून और वायर्ड एपल कारप्ले भी मिलता है। एसयूवी नए 18 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के टेक्नोलॉजी फीचर्स की बात करें तो, वोल्वो XC40 में एक पार्किंग क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है, जो कार के बंद होने के बाद भी प्री-वेंटिलेशन और लंबे समय तक हीटिंग प्रदान करता है। ड्राइवर इस फीचर्स को ब्रांड के मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए एक्सेस कर सकता है।

इंजन और पावर
इंजन स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करते हुए, आगामी एसयूवी में वही 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 197 bhp का पावर जेनरेट करता है, जो मौजूदा से 7 bhp से ज्यादा है और इसका पीक टॉर्क 300 Nm है। वहीं, मोटर को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है। यह एसयूवी XC40 अल्टीमेट B4 माइल्ड-हाइब्रिड नाम के सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध होगी।

Volvo XC90 Facelift
इसके साथ ही उसी दिन एक दूसरी एसयूवी Volvo XC90 Facelift भी लॉन्च होने वाली है। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कुछ डीलर पहले से ही इन मॉडलों के लिए बुकिंग ले रहे हैं और कीमतों के एलान के बाद डिलीवरी शुरू हो जाएगी।


आउटगोइंग मॉडल के उलट, VolvoXC40 फेसलिफ्ट में ड्राइव मोड स्विच, डुअल-टोन कलर ऑप्शन और रोड साइन इंफॉर्मेशन (RSI) जैसे फीचर्स नहीं होंगे। फेसलिफ्टेड मॉडल पांच कलर ऑप्शन- क्रिस्टल व्हाइट, फजॉर्ड ब्लू, फ्यूजन रेड, ओनिक्स ब्लैक और सेज ग्रीन में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed