फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen virtus and skoda slavia scored five star in global ncap crash test

Global Ncap: फॉक्सवैगन की वर्टुस और स्कोडा स्लाविया का हुआ क्रैश टेस्ट, जानें कितनी सुरक्षित हैं दोनों कार

Tue, 04 Apr 2023 05:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 04 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

फॉक्सवैगन की वर्टुस और स्कोडा की स्लाविया का ग्लोबल एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है। क्रैश टेस्ट में दोनों सेडान कारों को क्या अंक हासिल हुए हैं। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Volkswagen virtus and skoda slavia scored five star in global ncap crash test
for reference only - फोटो : global ncap

विस्तार

यूरोपियन कार कंपनियां फॉक्सवैगन और स्कोडा की मिड साइज सेडान कारों का हाल में क्रैश टेस्ट किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एक ही सेगमेंट की दोनों कारें आपके लिए कितनी सुरक्षित हैं और इन्हें क्रैश टेस्ट में कितने नंबर हासिल हुए हैं।
विज्ञापन


कितनी हैं सुरक्षित
फॉक्सवैगन की वर्टुस और स्कोडा की स्लाविया का ग्लोबल एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है। दोनों ही कारों को टेस्ट के दौरान पूरे पांच अंक हासिल हुए हैं। संस्था की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों ही कारों का क्रैश टेस्ट चार अप्रैल को ही किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय मॉडल्स पर हुआ टेस्ट
ग्लोबल एनसीएपी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कारों को भारत में बनाया गया  था और भारतीय बाजार के लिए ही बनाया गया था। टेस्ट के दौरान इन कारों पर कई तरह से प्रयोग किए गए, जिसमें दोनों ही कारें व्यस्कों और बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेट्री जनरल ने क्या कहा
ग्लोबल एनसीएपी के सेकेट्री जनरल एलेजेंड्रो ने कहा कि 2014 से ग्लोबल एनसीएपी भारत में सुरक्षित कारों के लिए बाजार में बदलाव को प्रोत्साहित कर रहा है। हम भारतीय वाहन निर्माताओं और साथ ही कुछ वैश्विक वाहन निर्माताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाकर खुश हैं। हालांकि इसमें कुछ सीमित सुधार हुआ है। फॉक्सवैगन और स्कोडा सहित कई कार निर्माता सुरक्षा एजेंडे को अपना रहे हैं और पांच सितारों के लिए डिजाइन कर रहे हैं।


मिड साइज सेडान सेगमेंट की हैं कारें
वर्टुस और स्लाविया दोनों ही कारें मिड साइज सेडान सेगमेंट में आती हैं। इस सेगमेंट में दोनों ही कारों को ह्यूंदै की वर्ना, होंडा की सिटी और मारुति की सियाज के साथ मुकाबला करना पड़ता है।

एसयूवी भी हैं सुरक्षित
फॉक्सवैगन और स्कोडा की मिड साइज एसयूवी का भी पहले क्रैश टेस्ट हो चुका है। जिसमें दोनों को ही सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed