फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen Polo Legend Limited Edition Model Launched in India Know Price Features Specifications

Volkswagen Polo Legend: भारत में फॉक्सवैगन पोलो ने पूरे किए 12 साल, इस मौके पर लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानें खासियत

Mon, 04 Apr 2022 12:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Polo Legend Limited Edition Model Launched in India Know Price Features Specifications
Volkswagen Polo Legend Limited Edition - फोटो : Volkswagen
भारत में सबसे लोकप्रिय स्पोर्टी हैचबैक में से एक Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) ने देश में अपनी लॉन्चिंग के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके का जश्न मनाने के लिए, फॉक्सवैगन ने पोलो हैचबैक का एक नया लिमिटेड एडिशन मॉडल Polo Legend (पोलो लीजेंड) लॉन्च किया है। नई हैचबैक उत्साही लोगों को लुभाने के लिए उतारी गई है। फॉक्सवैगन पोलो लीजेंड एडिशन को हैचबैक के जीटी टीएसआई वैरिएंट में उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


इंजन और पावर
Volkswagen Polo Legend edition में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है। होगा। यह इंजन 110 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन का पावर आउटपुट मॉडल के अन्य वैरिएंट्स के जैसा ही है।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
फॉक्सवैगन ने पोलो लीजेंड एडिशन के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं ताकि इसे अन्य वैरिएंट से अलग किया जा सके। स्पेशल एडिशन पोलो फेंडर और बूट बैज पर "लीजेंड" लिखा हुआ है। इसे स्पोर्टियर लुक देने के लिए साइड बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैक ट्रंक गार्निश और ब्लैक रूफ फोइल भी मिलेगा। फॉक्सवैगन लिमिटेड एडिशन कार की पेशकश भारत में 151 डीलरशिप में सीमित संख्या में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


4-स्टार सुरक्षा रेटिंग
भारत में पोलो हैचबैक 2009 में उत्पादन शुरू होने और 2010 में लॉन्च होने के 12 साल बाद उत्सव मना रहा है। पोलो पुणे में चाकन प्लांट में फॉक्सवैगन का पहला स्थानीय रूप से निर्मित मॉडल था। तब से, पोलो को भारत में 3 लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं। फॉक्सवैगन पोलो अपने सेगमेंट की पहली मेड-इन-इंडिया हैचबैक में से एक थी, जिसमें स्टैंडर्ड के तौर पर डुअल एयरबैग्स दिए गए थे। इसे 2014 में 4-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग के साथ इस समय उपलब्ध सबसे सुरक्षित हैचबैक में से एक माना जाता है।


कंपनी की उम्मीदें
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, "वोक्सवैगन पोलो एक प्रतिष्ठित कारलाइन है जिसने उपभोक्ताओं के बीच अनेक भावनाओं को जगाया है। अपने बाजार में पेश होने से लेकर अब तक, फॉक्सवैगन पोलो ने अपने स्पोर्टी डिजाइन, सुरक्षा, फन-टू-ड्राइव एक्सपीरियंस और मजबूत निर्माण गुणवत्ता के कारण एक परिवार की पहली कार, एक उत्साही का पसंदीदा विकल्प होने का विशेषाधिकार प्राप्त किया है। फॉक्सवैगन पोलो ब्रांड का बहुत पसंद किया जाने वाला उत्पाद रहा है जो एक भव्य उत्सव का पात्र है। इसके लिए, ब्रांड उन उत्साही लोगों के लिए उत्सव सीमित "लीजेंड एडिशन" पेश कर रहा है, जो आइकॉनिक पोलो के आखिरी लिमिटेड एडिशन के मालिक होने पर गर्व करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed