फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US Electric Vehicle startup Fisker files for bankruptcy

Fisker: अमेरिकी ईवी स्टार्टअप फिस्कर ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन, कभी भारत में एंट्री के थे सपने

Tue, 18 Jun 2024 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता फिस्कर ने सोमवार देर रात बैंकरप्सी प्रोटेक्शन के लिए अर्जी दायर की है। क्योंकि एक बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के साथ उसकी डील टूट गई। इससे यह स्टार्टअप कंपनी संकट में फंस गई है।

विज्ञापन
US Electric Vehicle startup Fisker files for bankruptcy
Fisker Ocean SUV - फोटो : Fisker

विस्तार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता फिस्कर ने सोमवार देर रात बैंकरप्सी प्रोटेक्शन (दिवालियापन संरक्षण) के लिए अर्जी दायर की है। क्योंकि एक बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के साथ उसकी डील टूट गई। इससे यह स्टार्टअप कंपनी संकट में फंस गई है। कंपनी को अमेरिका और यूरोप में अपनी Ocean (ओशन) एसयूवी वाहन को लाने के लिए तेजी से पैसे खर्च करने पड़े, जिसका अब उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिस्कर ग्रुप इंक कंपनी की एक यूनिट है। इसने डेलावेयर में चेप्टर 11 के तहत दिवालियापन के लिए आवेदन दायर किया। दायर दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी की संपत्ति का अनुमान 500 मिलियन डॉलर से 1 अरब डॉलर के बीच है। और देनदारियां 100 मिलियन डॉलर से 500 मिलियन डॉलर के बीच हैं। दायर दस्तावेजों में यह भी बताया गया है कि फिस्कर के लेनदारों की अनुमानित संख्या 200-999 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में एक बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के साथ बातचीत समाप्त होने के बाद से फिस्कर को रणनीतिक विकल्पों की तलाश करनी पड़ी। जिनमें अदालत के अंदर या बाहर पुनर्गठन और पूंजी बाजार लेनदेन शामिल हैं।

हालांकि फिस्कर ने उस कंपनी का नाम नहीं बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान इस स्टार्टअप कंपनी में निवेश करने के लिए आगे बढ़कर बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी, जिसकी स्थापना वाहन डिजाइनर हेंरिक फिस्कर ने की थी, ने फरवरी में ही अपने कारोबार को जारी रखने की क्षमता पर संदेह जताया था। और किसी भी वाहन निर्माता कंपनी के साथ साझेदारी हासिल करने तक भविष्य की परियोजनाओं में निवेश रोक दिया था।

अपने ओशन ईवी को बेचने में संघर्ष के बीच फिस्कर ने यह भी कहा कि वह अपने वर्कफोर्स में लगभग 15 प्रतिशत की कटौती करेगा। कंपनी ने 2023 में 10,000 से ज्यादा वाहनों का निर्माण किया और सिर्फ 4,700 वाहन ही डिलीवर किए। यह निर्माण इसके शुरुआती अनुमान के एक चौथाई से भी कम है।

पिछले महीने, अमेरिकी वाहन सुरक्षा नियामक ने 2023 में फिस्कर द्वारा बनाए गए कुछ ओशन ईवी की प्रारंभिक जांच शुरू की थी। इससे कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गईं, क्योंकि ये कारें पहले से ही तीन पूर्व घटनाओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) द्वारा जांच के दायरे में थीं।

ब्याज दरों वाली अर्थव्यवस्था में पूंजी तक सीमित पहुंच, अपने वाहनों के मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी लागतें और उम्मीद से धीमी ईवी मांग ने कंपनी के नकदी भंडार को कम कर दिया।

नकदी भंडार में कमी, धन जुटाने में आने वाली बाधाएं और ग्लोबल सप्लाई चेन के मुद्दों के कारण उत्पादन बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों ने प्रोटेरा, लॉर्डस्टाउन और इलेक्ट्रिक लास्ट माइल सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों को दिवालियापन की ओर धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed