फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Minister Nitin Gadkari says auto makers can register sales growth by settin up vehicle scrapping centres

Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- भारतीय ऑटो निर्माता स्क्रैपिंग केंद्र लगा दर्ज कर सकते हैं 18% की बिक्री बढ़ोतरी

Tue, 10 Sep 2024 04:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 64वें SIAM सम्मेलन में, फिर से देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक सुव्यवस्थित व्हीकल स्क्रैपिंग सिस्टम की वकालत की।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari says auto makers can register sales growth by settin up vehicle scrapping centres
Vehicle Scrapping - फोटो : Freepik

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारत में वाहन स्क्रैपिंग नीति के एक प्रबल समर्थक रहे हैं। सोमवार को 64वें SIAM सम्मेलन में, उन्होंने फिर से देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक सुव्यवस्थित व्हीकल स्क्रैपिंग सिस्टम (वाहन स्क्रैपिंग प्रणाली) की वकालत की। मंत्री ने कहा कि भारत में ऑटो निर्माता अगर खुद वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित करते हैं तो 18 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी दर्ज कर सकते हैं। 
विज्ञापन

गडकरी का मानना है कि यूरोप और अमेरिका में अपने समकक्षों की तरह, जहां ऑटोमेकर OEM-समर्थित वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित करके क्रमशः 12 प्रतिशत और 15 प्रतिशत बिक्री बढ़ोतरी दर्ज करने में सक्षम रहे हैं। भारतीय ऑटो निर्माता 18 प्रतिशत बिक्री बढ़ोतरी देख सकते हैं, अगर वे स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग उद्योग के सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद है। गडकरी ने कार्यक्रम में कहा, "ज्ञान को धन में बदलने की जरूरत है। हमारी स्क्रैपिंग नीति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए। आज मेरा सुझाव है कि अमेरिका और यूरोप में स्क्रैपिंग सभी के लिए फायदेमंद है। भारत में तीन करोड़ एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल्स हैं, हमें फिटनेस और स्क्रैपिंग केंद्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निर्माता स्क्रैप सामग्री से फायदा कमा सकते हैं, यह एक जीत-जीत की स्थिति है।" 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरिंग केंद्र बनाने की क्षमता है। आगे बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि 40 प्रतिशत तक वायु प्रदूषण जीवाश्म ईंधन वाहनों से आता है। और इस पर नजर रखते हुए, सरकार क्लीन फ्यूल टेक्नोलॉजी (स्वच्छ ईंधन प्रौद्योगिकी) पर जोर दे रही है।

उन्होंने कहा, "मैं पेट्रोल और डीजल के खिलाफ नहीं हूं लेकिन सेहत के नजरिए से हमें अपने लोगों को वायु प्रदूषण से बचाने की जरूरत है। अगर हम 2070 तक कार्बन न्यूट्रल होना चाहते हैं तो हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना होगा।" 

भारत में वाहन स्क्रैपिंग नीति
भारत सरकार ने सड़क पर अक्षम और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को खत्म करने के मकसद से केंद्रीय बजट 2021 में देश में स्वैच्छिक वाहन स्क्रैपिंग नीति शुरू की। इस नीति के अनुसार, 20 वर्ष से ज्यादा पुराने निजी वाहनों और 15 वर्ष से ज्यादा पुराने वाणिज्यिक वाहनों को अधिकृत फिटनेस केंद्रों पर फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। सिर्फ फिट प्रमाणित वाहनों को ही सड़कों पर चलने की अनुमति होगी, और बाकी को वाहन स्क्रैपयार्ड में भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed