फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ultraviolette X-47 base variant launched at Rs 2.49 lakh with 211 km range

Ultraviolette X-47 का नया बेस मॉडल लॉन्च: जानिए क्या कुछ बदला और इसे खरीदने में कितनी समझदारी?

Tue, 26 May 2026 05:23 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 26 May 2026 05:23 PM IST
सार

Ultraviolette X-47 New Base Model Launch: अल्ट्रावायलेट ने भारत में अपनी नई X-47 बेस वेरिएंट इलेक्ट्रिक ADV बाइक लॉन्च कर दी है। यह मॉडल कम कीमत पर 211 किमी रेंज, 145 किमी/घंटा टॉप स्पीड और दमदार परफॉर्मेंस देता है, लेकिन इसमें Hypersense रडार फीचर्स नहीं मिलते। नई BaaS प्लान के साथ यह बाइक अब ज्यादा ग्राहकों के लिए आकर्षक बन गई है।

विज्ञापन
Ultraviolette X-47 base variant launched at Rs 2.49 lakh with 211 km range
Ultraviolette X-47 - फोटो : Ultraviolette

विस्तार

अगर आप अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) की X-47 इलेक्ट्रिक ADV बाइक खरीदना चाहते थे, लेकिन बजट थोड़ा टाइट था तो कंपनी ने इसका एक बढ़िया समाधान निकाला है। अल्ट्रावायलेट ने X-47 का एक नया बेस वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत को कम रखा गया है। कंपनी ने इसे बिना किसी सफिक्स के सिर्फ X-47 नाम दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन


आपको याद होगा कि जब ये बाइक पहली बार आई थी, तब X-47 Original वेरिएंट की शुरुआती कीमत (पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए) भी 2.49 लाख रुपये ही थी, जो ऑफर खत्म होने के बाद बढ़कर 2.64 लाख रुपये हो गई थी। अब कंपनी इसी 2.49 लाख वाले प्राइस पॉइंट पर उन राइडर्स के लिए ये नया बेस मॉडल लेकर आई है जिन्हें कुछ खास इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कीमत कम करने के लिए क्या-क्या हटाया गया?

कीमत 2.49 लाख रुपये तक लाने के लिए कंपनी ने इसमें से Hypersense रडार सिस्टम हटा दिया है। यह X-47 का सबसे बड़ा फीचर था। यानी इस नए बेस मॉडल में आपको रियर कोलिजन वॉर्निंग, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन और ओवरटेक अलर्ट जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। अगर आपको एक प्योर, बिना ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स वाली राइडिंग पसंद है तो ये वेरिएंट आपके काम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

रडार सिस्टम को छोड़ दें तो इस बाइक की मोटर और बैटरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आपको बिल्कुल वही पावरफुल सेटअप मिलता है जो इसके महंगे वेरिएंट्स में दिया गया है। बाइक में 7.1 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो 36.2 bhp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस परफॉर्मेंस के दम पर यह बाइक मात्र 2.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा है और फुल चार्ज पर इसकी IDC क्लेम रेंज 211 किमी तक जाती है।


फीचर्स जो इस बेस मॉडल में मिलते हैं:

रडार न होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बाइक फीचर्स के मामले में खाली है। इसमें आपको राइडिंग का भरपूर मजा देने के लिए 3 राइडिंग मोड्स (ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक) मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, हिल होल्ड और पार्क असिस्ट जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, अपनी पसंद के हिसाब से बाइक को चलाने के लिए इसमें सिंगल-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और 3-लेवल एडजस्टेबल रीजेन कंट्रोल भी मिलता है।

फोन चार्ज करने के लिए इसमें टाइप-C पोर्ट की सुविधा भी है। कंपनी इस वेरिएंट के साथ 3 साल या 60 हजार किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसमें स्टैंडर्ड चार्जर शामिल है, जबकि फास्ट चार्जर का विकल्प आप अलग से चुन सकते हैं।


कलर विकल्प

डेजर्ट विंग मॉडल को छोड़कर बाकी सभी X-47 वेरिएंट्स ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर विकल्प में उपलब्ध हैं। बेस मॉडल में भी आपको यही तीनों रंग मिलेंगे।


कीमतों पर एक नजर

Ultraviolette X-47 सीरीज अब कई विकल्पों के साथ मौजूद है। यहां सभी वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें दी गई हैं:
X-47 (नया बेस वेरिएंट): 2.49 लाख रुपये
X-47 Original: 2.64 लाख रुपये
X-47 Original+: 3.09 लाख रुपये
X-47 Recon: 3.59 लाख रुपये
X-47 Recon+: 4.09 लाख रुपये
X-47 Desert Wing: 4.59 लाख रुपये


नई BaaS स्कीम (बैटरी एज ए सर्विस)

अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी बाइक खरीदना और भी बजट-फ्रेंडली बनाने के लिए BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) प्लान पेश किया है। इस स्कीम के तहत आप X-47 को मात्र 1.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं। इसके बाद आपको बाइक की बैटरी के लिए 2,499 रुपये प्रति महीने का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। इससे बाइक की अपफ्रंट कीमत काफी कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed