फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   two wheelers entry ban in delhi meerut expressway violators will be fined rs 30000

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: दोपहिया वाहनों की एंट्री रोकेगी पुलिस, बाइक चलाई तो कटेगा 30,000 रुपये का चालान!

Tue, 04 Mar 2025 02:00 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 02:00 PM IST
सार

Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। हालांकि, एक्सप्रेसवे पर बने कई अवैध कट से दोपहिया वाहन अंदर आ जाते हैं।

विज्ञापन
two wheelers entry ban in delhi meerut expressway violators will be fined rs 30000
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार

विस्तार

Delhi-Meerut Expressway: अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो-पहिया वाहन से फर्राटा भरते पकड़े गए तो अब भारी-भरकम चालान कट सकता है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो-पहिया वाहनों की एंट्री बैन है, लेकिन कई बाइक चालक अवैध कट से एंट्री कर लेते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आ रहे है। दोपहिया वाहनों की एंट्री को रोकने के लिए बकायदा ट्रैफिक पुलिस ने टीम बनाई है जो हाइवे की निगरानी कर दोपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाएगी। नियम का उल्लंघन करने वालों को 30,000 रुपये तक का चालान भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन


टू-व्हीलर्स की इंट्री बैन
बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। एक्सप्रेसवे पर दो-पहिया वाहनों की इंट्री को लेकर एडीजी ने सख्ती दिखाई है। एसपी ट्रैफिक ने खुद एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कई दो पहिया वाहन चलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने इस पर एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स
एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लेकर मेरठ तक बाइक और टू-व्हीलर्स की एंट्री पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो न केवल अवैध वाहनों की एंट्री को रोकेगी बल्कि अवैध कट को खोज कर उन्हें बंद भी करवाएगी। बता दें कि एसपी मेरठ ट्रैफिक को मिले एक निर्देश के बाद यह टीम बनाई गई है, जो पुलिस के साथ मिलकर काशी टोल प्लाजा पर तैनात रहेगी। यहां से आगे जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके चालान काटे जाएंगे। ठीक ऐसा ही गाजियाबाद में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार तक भरना होगा जुर्माना
बता दें कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों को एंट्री नहीं मिलती है। लेकिन लोगों ने हाइवे पर कई जगह कट बना दिए हैं जहां से दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर आने का रास्ता मिल जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये जुर्माना है, लेकिन अब अगर एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन दिखाई देंगे तो उन पर 20,000 से 30,000 रुपये तक का चालान किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों को एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी खोजा जाएगा। एंट्री रोकने के लिए टीम को लगाया गया है, जो सुबह 8 से 10 और शाम को 5 से 8 बजे तक सख्ती से निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed