फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   two wheeler maintenance tips in rainy season

Auto Tips: बरसात के मौसम में खुली जगह पर पार्क न करें दोपहिया वाहन, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 03 Jul 2024 12:24 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 12:24 PM IST
सार

अगर आपने बारिश के दौरान बाइक या स्कूटर को खुले में पार्क किया तो आपको भारी हानि झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में इन टिप्स के जरिए अपने दोपहिया वाहन का खास ध्यान रखें, ताकि बाइक और स्कूटर को कोई नुकसान न हो। 

विज्ञापन
two wheeler maintenance tips in rainy season
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

गर्मी के सितम के बाद अब बरसात की राहत का दौर शुरू हो चुका है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में लगातार बारिश का सिलसिला चलेगा। बारिश के मौसम में दोपहिया वाहन चालकों को कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। ऐसा न करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस खबर में जानिए बाइक और स्कूटर का मानसून की बारिश में किस तरह से ध्यान रखना है, ताकि वाहन की चमक बनी रहे। साथ ही किसी तरह का नुकसान भी न हो। 

विज्ञापन

कम हो जाएगी वाहन की चमक

अगर आपके पास दोपहिया वाहन है तो आपको बारिश के दौरान बाइक या स्कूटर को खुली जगह पर पार्क नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वाहन में जंग लगने की संभावना बढ़ सकती है। अगर दोपहिया वाहन अधिक दिनों तक बारिश में खड़ा रहेगा तो इससे वाहन की चमक पर भी बुरा असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरों पर पड़ेगा बुरा असर

कई बार देखा गया है कि दोपहिया वाहन के टायर भी बारिश से प्रभावित हो जाते हैं। अगर टायर ज्यादा पुराने हैं तो इनकी क्षमता और एयर प्रेशर कम होने लगता है। इसके साथ ही टायर के ट्रेड खड़े पानी में ज्यादा तेजी से खराब होते हैं। यही वजह है कि दोपहिया वाहनों के टायरों की समय-समय पर जांच करें। अगर वाहन को लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है तो एक राइड से पहले टायरों को चेक जरूर करें। 

विज्ञापन

ब्रेक हो सकते हैं जल्दी खराब

दो पहिया वाहन के ब्रेक बारिश के दौरान काफी मायने रखते हैं। अगर वाहन ज्यादा देर से बारिश में खड़े हैं तो ब्रेक पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जब भी गाड़ी के ब्रेक का इस्तेमाल करना हो तो पहले उसे सही से साफ कर लें।  अगर ब्रेक की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो गीली सड़क पर यही ब्रेक सही से काम नहीं करेंगे और कोई भी बड़ा हादसा घट सकता है, इसलिए अगर दोपहिया वाहन काफी समय से खुली जगह पर खड़ा है तो ब्रेक पर ज्यादा फोकस करें। 

इस उपकरण में आ सकती है नमी

बारिश के मौसम में अगर दो पहिया वाहन अधिक दिनों तक खड़ा रहें तो हो सकता है कि एयर फिल्टर सही से काम न करें। दरअसल, बारिश के मौसम में एयर फिल्टर में नमी हो सकती है। ऐसे में बाइक या स्कूटर की क्षमता पर भी खराब असर पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि दोपहिया वाहन को बारिश के दौरान किसी कवर वाली जगह पर पार्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed