फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Two-Wheeler Helmet Manufacturers Association of India urges nationwide crackdown on substandard Helmets

Fake Helmets: नकली हेलमेट पहनना पड़ेगा भारी, अब चालान ही नहीं, होगी एफआईआर भी

Sat, 03 May 2025 01:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 01:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। अब अगर कोई नकली या गैर-मानक (नॉन-बीआईएस) हेलमेट पहनते हुए पकड़ा गया, तो उसे चालान ही नहीं, बल्कि एफआईआर का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Two-Wheeler Helmet Manufacturers Association of India urges nationwide crackdown on substandard Helmets
Traffic Police - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। अब अगर कोई नकली या गैर-मानक (नॉन-बीआईएस) हेलमेट पहनते हुए पकड़ा गया, तो उसे चालान ही नहीं, बल्कि एफआईआर का भी सामना करना पड़ सकता है। यह कदम राज्य में हो रहे सड़क हादसों और मौतों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। पिछले साल यूपी में करीब 46,000 सड़क हादसे हुए, जिनमें 24,000 लोगों की मौत हो गई। इन आंकड़ों ने सरकार को सख्त एक्शन लेने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Scooters: ये हैं पांच बजट वाले और हल्के इलेक्ट्रिक स्कूटर, महिलाओं के लिए हैं मुफीद
विज्ञापन

यूपी सरकार के कदम को सराहा
भारत के टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (2WHMA) ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और स्टीलबर्ड हेलमेट्स के एमडी, राजीव कपूर ने इसे एक "ऐतिहासिक निर्णय" बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और नकली हेलमेट के धंधे पर सीधा हमला किया है।

यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी, आम जनता को क्या मिलेगा, आसान भाषा में समझिए 

Two-Wheeler Helmet Manufacturers Association of India urges nationwide crackdown on substandard Helmets
Accident Helmet - फोटो : Amar Ujala
नकली हेलमेट हैं खामोश हत्यारे
राजीव कपूर ने नकली और घटिया क्वालिटी के हेलमेट्स को "खामोश हत्यारे" कहा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का यह सख्त रुख न सिर्फ गलत हेलमेट बनाने वालों को चेतावनी है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी यह संदेश देता है कि सिर्फ BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा प्रमाणित हेलमेट ही सड़कों पर मान्य हैं।

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स
विज्ञापन

सिर्फ कानून नहीं, जागरूकता भी जरूरी
2WHMA लंबे समय से घटिया, कम गुणवत्ता वाले, अप्रमाणित हेलमेट से होने वाले खतरे को उजागर करता आ रहा है। कपूर का मानना है कि कानून के सख्त होने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। साथ ही, हेलमेट बनाने वाली कंपनियों की जवाबदेही तय करनी होगी ताकि असली और सुरक्षात्मक हेलमेट ही बाजार में बिकें।

यह भी पढ़ें - Toyota Innova Hycross Exclusive Edition: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Two-Wheeler Helmet Manufacturers Association of India urges nationwide crackdown on substandard Helmets
हेलमेट - फोटो : Adobe Stock
अन्य राज्यों को भी कदम उठाने की अपील
एसोसिएशन ने अब बाकी राज्यों से भी अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश की तरह ही नकली हेलमेट्स पर कड़ी कार्रवाई करें। कपूर ने कहा, "सड़क सुरक्षा सिर्फ एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की समस्या है।" उन्होंने सभी राज्यों से बीआईएस नियमों को लागू करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उनकी संस्था हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें - Isuzu D-Max Electric Pickup Truck: इसुजु डी-मैक्स इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक हुआ पेश, जानें बैटरी, मोटर और रेंज की डिटेल्स

एक नए बदलाव की शुरुआत
उत्तर प्रदेश का यह कदम न सिर्फ राज्य में, बल्कि पूरे देश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई बहस की शुरुआत कर रहा है। 2WHMA का मानना है कि अगर देशभर में असली और मानक हेलमेट्स के इस्तेमाल को अनिवार्य किया जाए, तो हर साल हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। 

यह भी पढ़ें - Electric Buses: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVi की शुरुआत, जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा 

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed