फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS XL100 Heavy Duty Alloy Wheels Launched in India Know Price Features Specifications

TVS XL100 HD Alloy: नए लुक और फीचर्स के साथ नया टीवीएस XL100 एचडी अलॉय लॉन्च, जानें कीमत

Thu, 18 Sep 2025 08:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 08:15 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत के सबसे भरोसेमंद मोपेड का नया वर्जन TVS XL100 HD Alloy (टीवीएस एक्सएल 100 एचडी अलॉय) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
TVS XL100 Heavy Duty Alloy Wheels Launched in India Know Price Features Specifications
TVS XL100 HD Alloy - फोटो : TVS Motor

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत के सबसे भरोसेमंद मोपेड का नया वर्जन TVS XL100 HD Alloy (टीवीएस एक्सएल 100 एचडी अलॉय) लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये रखी गई है। नए मॉडल में मजबूती, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। जिससे यह रोजमर्रा की सवारी के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल और आकर्षक हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Car Price: मारुति सुजुकी ग्राहकों को देगी जीएसटी कटौती का फायदा, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना सस्ता
विज्ञापन

डिजाइन और सेफ्टी अपग्रेड्स
अब यह मोपेड 16-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है, जो ज्यादा मजबूती और सुरक्षा देते हैं। इसमें नया एलईडी हेडलैंप लगाया गया है, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी देता है। साथ ही नए ग्राफिक्स, री-डिजाइन टेललाइट्स और ऑल-ब्लैक मफलर इसे मॉडर्न लुक देते हैं। जबकि इसकी रग्ड पहचान बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बदले अफसरों की गाड़ियों के दाम तय करने के नियम, जानें डिटेल्स

प्रैक्टिकल फीचर्स की भरमार
नए XL100 HD Alloy में डिटैचेबल सीट दी गई है, जिससे ज्यादा सामान ले जाया जा सकता है। बड़ा फ्लोरबोर्ड, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और हाई-ग्रिप टेक्सचर वाली सीट इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं। फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर स्विंग-आर्म सस्पेंशन इसे खराब रास्तों पर भी स्मूद राइडिंग अनुभव देते हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला ने 2019 की दो कार दुर्घटनाओं से जुड़े मुकदमों का किया निपटारा, जानें क्या है पूरा मामला 

यह भी पढ़ें - Tyre Industry: भारत की टायर इंडस्ट्री 2047 तक पहुंचेगी 13 लाख करोड़ रुपये के राजस्व तक, ATMA–PwC की रिपोर्ट 
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी और माइलेज
मोपेड में ETFi (इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 15 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देती है। साथ ही इसमें एक टिल्ट सेंसर भी है, जो गाड़ी गिरने पर 3 सेकंड के अंदर इंजन को अपने आप बंद कर देता है। यह फीचर सेफ्टी के लिहाज से काफी अहम है।

यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला फिर जांच के घेरे में, मॉडल वाई के डोर हैंडल फेल होने पर अमेरिका में जांच शुरू 

यह भी पढ़ें - Honda CRF1100L Africa Twin: होंडा CRF1100L अफ्रीका ट्विन मोटरसाइकिल को भारत में वापस मंगाया गया, आई यह समस्या

इंजन और परफॉर्मेंस
इस मोपेड में 99.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 6000 rpm पर 4.3 bhp की पावर और 3500 rpm पर 6.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 58 किमी प्रति घंटा है। इसमें सेंट्रीफ्यूगल वेट क्लच और चेन ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसे टिकाऊ और आसान बनाता है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ज्यादा लक्ष्य तय करने से पहले इथेनॉल मिश्रण योजना की होगी समीक्षा 

यह भी पढ़ें - EV Motor: भारत में पहली बार बना बिना रेयर अर्थ एलिमेंट वाला ईवी मोटर, इस कंपनी ने स्थानीय स्तर पर बनाया

कैपेसिटी और वजन
मोपेड का कर्ब वेट सिर्फ 89 किलो है, लेकिन यह 150 किलो तक का भार आसानी से उठा सकता है। इसका मैक्स लोडेड वेट 239 किलो है, जिससे यह पर्सनल और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए मुफीद बनता है। इसमें 4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें - Honda WN7: होंडा ने दिखाई भविष्य की झलक, पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7, मिलेगी 130 किमी की रेंज 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा

कलर और वेरिएंट्स
नया XL100 HD Alloy तीन रंगों में मिलेगा – रेड, ब्लू और ग्रे। टीवीएस XL100 कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी शुरुआती कीमत करीब साढ़े 47 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा से शुरू होती है। जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब साढ़े 63 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Maruti Victoris Vs Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई जंग, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed