फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tvs ntorq 150 vs hero xoom 160 vs yamaha aerox 155 comparison price features power torq specs comparison

TVS Ntorq 150 Vs Hero Xoom 160 Vs Yamaha Aerox 155: कौन है सबसे दमदार स्पोर्टी स्कूटर?

Fri, 26 Sep 2025 05:13 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

TVS ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्पोर्टी स्कूटर Ntorq 150 लॉन्च किया है। इसकी सीधी टक्कर Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से है। कीमत और पावर स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो तीनों स्कूटर्स अपने-अपने सेगमेंट में खास विकल्प साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
tvs ntorq 150 vs hero xoom 160 vs yamaha aerox 155 comparison price features power torq specs comparison
150cc स्कूटर में कौन है बेस्ट? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बाजार में स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट को लेकर कंपनियों में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। इसी कड़ी में TVS ने हाल ही में अपना नया TVS Ntorq 150 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये से भी कम रखी गई है। इस स्कूटर की टक्कर सीधी Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से हो रही है। आइए तीनों स्कूटर्स के फीचर्स, इंजन और कीमत का तुलनात्मक विश्लेषण।
विज्ञापन


TVS Ntorq 150
TVS Ntorq 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन दिया गया है, जो 7,000 rpm पर 13.2 PS की पावर और 5,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 0-60 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और 104 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। यानी यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्कूटर है।
विज्ञापन


Hero Xoom 160
Hero Xoom 160 में 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,000 rpm पर 14.6 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका वजन 142 किलो है और यह लगभग 40 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Yamaha Aerox 155
Yamaha Aerox की बात करें तो इस स्कूटर को 155cc लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन से पावर मिलती है। यह इंजन 15 hp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।


हमारा वर्डिक्ट
तीनों स्कूटर्स अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन हैं। TVS Ntorq 150 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्पोर्टी डिजाइन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहते हैं। वहीं Hero Xoom 160 पावर और एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों को अपील करेगा। दूसरी ओर, Yamaha Aerox 155 अपने प्रीमियम फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस के कारण स्टाइल और पावर का बैलेंस्ड पैकेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed