{"_id":"62162b4cc05a866629534882","slug":"tvs-motor-company-says-its-exports-in-two-wheeler-segment-clocked-sales-of-one-million-units-marking-a-significant-milestone-in-fy21-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS: टीवीएस मोटर ने हासिल किया नया मील का पत्थर, टू-व्हीलर सेगमेंट में 10 लाख यूनिट्स का किया निर्यात","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS: टीवीएस मोटर ने हासिल किया नया मील का पत्थर, टू-व्हीलर सेगमेंट में 10 लाख यूनिट्स का किया निर्यात
Wed, 23 Feb 2022 06:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 06:10 PM IST
सार
दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने बुधवार को कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट में उसने निर्यात में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की है।
विज्ञापन
TVS Apache
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने बुधवार को कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट में उसने निर्यात में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर एक वित्त वर्ष में पहली बार हासिल किया है। निर्यात में टीवीएस मोटर और इंडोनेशियाई ईकाई पीटी टीवीएस की बिक्री शामिल है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "मुख्य निर्यात में TVS Apache series (टीवीएस अपाचे सीरीज), TVS HLX Series (टीवीएस एचएलएक्स सीरीज), TVS Raider (टीवीएस राइडर) और TVS Neo Series (टीवीएस नियो सीरीज) शामिल हैं। वैश्विक मोटरसाइकिलों की बिक्री में बढ़ोतरी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"
टीवीएस मोटर की अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य और लैटिन अमेरिका के 80 देशों में मौजूदगी है।

2021 TVS Apache RTR 160 4V
- फोटो : TVS
कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, "10 लाख एक्सपोर्ट मार्क टीवीएस मोटर कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह व्यक्तिगत गतिशीलता समाधान में वैश्विक खिलाड़ी होने की दिशा में हमारे मार्ग को रेखांकित करता है।"
उन्होंने कहा, "टीवीएस मोटर हमेशा गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी और ग्राहकों की खुशी के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। हम इस सकारात्मक गति को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हम आकर्षक उत्पादों के साथ नए भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार करते हैं और नई फर्स्ट-इन-सेगमेंट टेक्नोलॉजी देते हैं।"

TVS Raider
- फोटो : TVS
टीवीएस मोटर के निदेशक और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने चालू वित्त वर्ष में कंपनी के मील का पत्थर हासिल करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लगातार मजबूत निर्यात प्रदर्शन हमारे ग्राहक अनुभव और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा, "हम अपने सम्मानित ग्राहकों, डिस्ट्रीब्यूटर, सप्लायर, और एक जीन-जान से काम करने वाली टीम के बेहद आभारी हैं जिन्होंने इसे संभव बनाया है। हम उत्पादों की एक रोमांचक सीरीज के साथ वैश्विक बाजारों में अपनी बाजार उपस्थिति को बढ़ाने और हर ग्राहक सेगमेंट की तेजी से पैदा होने वाली जरूरतों पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं।"