{"_id":"671a1b4ef6ab8be8870e6d51","slug":"tvs-motor-company-launches-new-variant-tvs-raider-igo-motorcycle-know-price-features-specifications-details-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS Raider iGO: टीवीएस ने इस खास मौके पर रेडर iGO किया लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Raider iGO: टीवीएस ने इस खास मौके पर रेडर iGO किया लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और खूबियां
Thu, 24 Oct 2024 03:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:33 PM IST
सार
त्योहारी सीजन में TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में अपनी एक खास उपलब्धि का जश्न मनाते हुए Raider (रेडर) मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।
विज्ञापन
TVS Raider iGO
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में Raider (रेडर) मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे Raider iGo (रेडर iGo) नाम दिया गया है और इसकी कीमत 98,389 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। नए वेरिएंट के लॉन्च के साथ ही टीवीएस ने यह भी एलान किया कि रेडर ने 10 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
कॉस्मेटिक बदलाव हुए
टीवीएस अब रेडर को नए नार्डो ग्रे कलर स्कीम में पेश करेगी। जिसमें लाल रंग के अलॉय व्हील्स होंगे।

टीवीएस रेडर: iGO असिस्ट
रेडर iGO 'बूस्ट मोड' के साथ आता है, जो अपनी श्रेणी में पहली बार उपलब्ध कराया गया फीचर है, जिसे iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी के जरिए सक्षम किया गया है। यह 0.55 एनएम का बूस्ट देता है जो रेडर को एक्सीलरेशन में मदद करता है। वास्तव में, अब टीवीएस का दावा है कि रेडर iGO में बेस्ट-इन-क्लास टॉर्क के साथ-साथ बेस्ट-इन-क्लास एक्सीलरेशन भी मिलता है।

स्पीड और माइलेज
टीवीएस का कहना है कि फ्यूल एफिशिएंसी के आंकड़ों में 10 प्रतिशत सुधार हुआ है। वहीं, मोटरसाइकिल अब 5.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इंजन पावर
TVS Raider iGO में 124.8 सीसी एयर और ऑयल-कूल्ड 3V इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 11.22 बीएचपी का अधिकतम पावर और 6,000 आरपीएम पर 11.75 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ एक 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्स
रेडर iGO में रिवर्स एलसीडी क्लस्टर है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। जिससे वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसी चीजें आसानी से हो जाती हैं।

कंपनी की उम्मीदें
टीवीएस रेडर को पहली बार लॉन्च किए जाने के बाद से अब तक 10 लाख ग्राहक मिल चुके हैं। नए लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के हेड कम्यूटर बिजनेस और हेड कॉर्पोरेट ब्रांड और मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, "टीवीएस रेडर अब और भी ज्यादा शानदार हो गया है। सेगमेंट में पहली बार बूस्ट मोड अतिरिक्त 0.55 एनएम का टॉर्क और ईंधन दक्षता में 10 प्रतिशत सुधार के साथ आता है। हमारे जेनरेशन जेड राइडर्स को सबसे ज्यादा एक्सीलरेशन और माइलेज की परवाह है और नया टीवीएस रेडर दोनों ही मामलों में खरा उतरता है।"

उन्होंने कहा, "साथ ही, लाल रंग के अलॉय के साथ शानदार नार्डो ग्रे रंग हमारे राइडर्स के स्टाइल को अलग बनाए रखेगा। यह हमारे राइडर्स को खुश करने पर हमारा निरंतर ध्यान है, जिसने यह सुनिश्चित किया है कि टीवीएस रेडर ने सबसे कम समय में 10 लाख बिक्री की संख्या को पार कर लिया है। इस तरह का ब्रांड प्रेम हमें विनम्र और ऊर्जावान बनाता है।"