फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Motor Company announces launch of Radeon commuter bike in two new paint schemes in India

TVS Radeon: त्योहारी सीजन में टीवीएस की यह लोकप्रिय बाइक नए रंगों में हुई लॉन्च, जानें नई कीमत

Sat, 23 Oct 2021 12:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 PM IST
सार

टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल Radeon को दो नए रंगों में लॉन्च करने का एलान किया है।

विज्ञापन
TVS Motor Company announces launch of Radeon commuter bike in two new paint schemes in India
TVS Radeon - फोटो : TVS

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल Radeon को दो नए रंगों में लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी ने दो नए डुअल-टोन कलर स्कीम विकल्प पेश किए हैं। जिसमें रेड और ब्लैक ऑप्शन के साथ-साथ ब्लू और ब्लैक का विकल्प भी मिलता है। नए पेंट स्कीम के अलावा, इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


कैसे है नया लुक
नई पेश की गई दोनों पेंट स्कीम में एक डुअल-टोन फ्यूल टैंक और एक बॉडी-कलर्ड हेडलैंप असेंबली मिलती है। साथ ही, साइड बॉडी पैनल पर ड्यूल-टोन इफेक्ट दिया गया है जिसमें 'Radeon' डिकल भी मिलता है। दोनों विकल्पों के साथ फ्रंट मडगार्ड काले रंग में पेश किया गया है। जबकि इंजन कवर को सुनहरा रंग मिलता है। नीचे की ओर, दोनों कलर ऑप्शन में अलॉय व्हील्स काले रंग में पेश किए गए हैं। 
विज्ञापन


फीचर्स
बाइक के लुक में बदलाव के अलावा, बाइक के अन्य डिटेल्स पहले जैसे ही हैं। Radeon की कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL, USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्क ब्रेक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन और माइलेज
बीएस-6 मानक वाले TVS Radeon में 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 PS का पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 4-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है। यह बाइक 79.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

नई कीमत
जहां तक कीमत की बात है तो TVS Radeon के नए डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट से थोड़ी ज्यादा रखी गई है। ड्रम वैरिएंट (DT) की कीमत 68,982 है। जबकि डिस्क (DT) के लिए आपको 71,982 रुपये चुकाने होंगे। दोनों मॉडल 900 रुपये तक महंगे हो गए हैं। 


मुकाबला
TVS Radeon का भारतीय बाजार में मुकाबला Honda CD 110 Dream DX (होंडा सीडी 110 ड्रीम डीएक्स), Bajaj Platina ES 100 (बजाज प्लेटिना ईएस 100) और Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) जैसी मोटरसाइकिलों से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed