फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Jupiter 125 launched in India Know Price features engine specifications details TVS Motor Company tvs jupiter 125 new model

TVS Jupiter 125: आ गया पावरफुल स्कूटर जुपिटर 125, मिलते हैं 'ज्यादा से भी ज्यादा' फीचर्स, जानें कीमत

Thu, 07 Oct 2021 05:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 05:20 PM IST
सार

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने गुरुवार को अपने बहुप्रतीक्षित स्कूटर TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) को लॉन्च कर दिया।

विज्ञापन
TVS Jupiter 125 launched in India Know Price features engine specifications details TVS Motor Company tvs jupiter 125 new model
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS

विस्तार

TVS Jupiter 125 launched in India : देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने गुरुवार को अपने बहुप्रतीक्षित स्कूटर TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) को लॉन्च कर दिया। कंपनी के मुताबिक यह 125 सीसी स्कूटर टीवीएस जुपिटर पोर्टफोलियो में शानदार नया उत्पाद है, जिसमें 'ज्यादा से भी ज्यादा' फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर बड़ा है और इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है। कंपनी का कहना है कि जुपिटर 125 में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार दिए जा रहे हैं। जैसे कि सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, सेगमेंट-लीडिंग सबसे लंबी सीट, प्रोगरेसिव नियो मैस्कुलिन स्टाइल और बेजोड़ माइलेज।  कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू करने वाली है। 
विज्ञापन


कलर और कीमत
TVS Jupiter 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,400 रुपये से शुरू होती है। टीवीएस जुपिटर 125 ड्रम, ड्रम अलॉय और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। जिसमें डॉन ऑरेंज, इंडिब्लू, प्रिस्टिन व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

लुक और स्टाइल

TVS Jupiter 125 launched in India Know Price features engine specifications details TVS Motor Company tvs jupiter 125 new model
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS
टीवीएस जुपिटर 125 एक प्रोग्रेसिव नियो मैस्कुलिन स्टाइल मिलता है। इसके क्रोम एक्सेंट इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। स्कूटर में स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप और सिग्नेचर फ्रंट लाइट गाइड के साथ ग्रैब-रेल रिफ्लेक्टर के साथ एलिगेंट टेल-लैंप दिया गया है। टीवीएस जुपिटर 125 में 3डी एम्बलम और प्रीमियम पेंटेड इनर पैनल मिलते हैं। डिस्क वेरिएंट डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ आएगा, जो स्कूटर के ओवरऑल लुक को और बढ़ा देता है। 

मिलते हैं ढेर सारे फीचर्स

जुपिटर लाइनअप में शामिल हुए इस नए स्कूटर में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें टीवीएस जुपिटर 125 की फीचर्स लिस्ट - 
  • सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस
  • सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट
  • मेटलमैक्स बॉडी
  • फ्रंट में एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर 
  • फ्रंट मोबाइल चार्जर 
  • एवरेज और रीयल-टाइम माइलेज इंडिकेटर के साथ सेमी-डिजिटल स्पीडोमीटर
  • साइड स्टैंड इंडिकेटर और इंजन इनहिबिटर
  • बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी
  • बड़ा लेग स्पेस 
  • ETFi टेक्नोलॉजी 
  • टीवीएस इंटेलीगो टेक्नोलॉजी
  • ऑल-इन-वन लॉक
  • फ्रंट मोबाइल/ग्लव बॉक्स के साथ मोबाइल चार्जर
  • अलॉय व्हील्स
  • डिस्क ब्रेक
  • यूएसबी सॉकेट 
विज्ञापन

इंजन और पावर

TVS Jupiter 125 स्कूटर में हाई परफॉर्मेंस और बेजोड़ माइलेज के लिए एक पावरफुल सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड ऑल-न्यू 124.8 cc इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 6 kW का अधिकतम पावर और 4,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इंजन को काफी लीनियर पावर और टॉर्क आउटपुट देने के लिए फाइन ट्यून किया गया है। 

सस्पेंशन और परफॉर्मेंस

इसमें एक सेमी-डिटिजल स्पीडोमीटर दिया गया है जिसमें स्मार्ट अलर्ट, एवरेज और रीयल-टाइम माइलेज की जानकारी मिलती है। टीवीएस जुपिटर 125 में आसान राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी भी मिलती है। डायनेमिक कम्फर्ट और हैंडलिंग के लिए मोनोट्यूब कैनिस्टर गैस चार्ज्ड शॉक्स के साथ फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 3-स्टेप-एडजस्टेबल रियर शॉक्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed