फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Apache RTR 200 4V Single-Channel ABS trim with ride modes launched in india know price and features of tvs apache rtr 200 4v bs6 2021 model tvs apache rtr 200 4v 2021 price tvs bikes new launch 2021

TVS Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS ट्रिम लॉन्च, राइडिंग मोड्स फीचर के साथ बनी सेगमेंट की पहली बाइक, जानें कीमत

Fri, 05 Mar 2021 01:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 01:48 PM IST
सार

Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स मिलते है। इस सेगमेंट की किसी बाइक में पहली बार राइडिंग मोड्स जैसा फीचर दिया गया है। 

विज्ञापन
TVS Apache RTR 200 4V Single-Channel ABS trim with ride modes launched in india know price and features of tvs apache rtr 200 4v bs6 2021 model tvs apache rtr 200 4v 2021 price tvs bikes new launch 2021
TVS Apache RTR 200 4V Single-Channel ABS - फोटो : TVS

विस्तार

देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने शुक्रवार को Apache RTR 200 4V (सिंगल-चैनल ABS) मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इस सेगमेंट की किसी बाइक में पहली बार राइडिंग मोड्स जैसा फीचर दिया गया है। 
विज्ञापन

तीन राइडिंग मोड

TVS Apache RTR 200 4V Single-Channel ABS trim with ride modes launched in india know price and features of tvs apache rtr 200 4v bs6 2021 model tvs apache rtr 200 4v 2021 price tvs bikes new launch 2021
TVS Apache RTR 200 4V Single-Channel ABS - फोटो : TVS
Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स मिलते है। नए राइड मोड्स में स्पोर्ट, अर्बन और रेन शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक में एडजस्टेबल सस्पेंशन और एडजस्टेबल लीवर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि Apache RTR 200 4V मोटरसाइकिल के डुअल-चैनल ABS वर्जन में ये फीचर्स पहले से ही मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये राइडिंग मोड मोटरसाइकिल के ओवरऑल राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 राइडिंग मोड की खासियत

जैसा कि नाम से पता चलता है, 'अर्बन मोड' रोजमर्रा की शहर की सवारी के लिए बनाई गई है, जहां इंजन पावर डिलीवरी को ऑप्टिमम पावर देने चाहिए। इसके साथ ही एबीएस को क्विक रेस्पॉन्स के लिए दिया गया है। वहीं, 'रेन मोड' में, मोटरसाइकिल गीला सड़क की स्थिति में बेहतर प्रतिक्रिया और संतुलन बनाने के लिए ABS को तुरंत एक्टिव करता है। इसके अलावा जब बाइक से अधिकतम पावर और तेज एक्सिलरेशन चाहिए तो इंजन को 'स्पोर्ट मोड' में किया जा सकता है। 
विज्ञापन

दमदार इंजन और स्पीड

Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS मोटरसाइकिल में 197.75cc 4 स्ट्रोल ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन में रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन स्पोर्ट मोड में 20.8 PS का पावर और 17.25 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं अर्बन मोड में 17.3 PS का पावर और 16.51 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 127 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

खास फीचर्स

बाइक में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इनमें रेस ट्यून्ड स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ के साथ टीवीएस स्मार्टएक्स कनेक्ट, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी, एलईडी हेडलैंप और सिंगल-चैनल एबीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए, बाइक के फ्रंट व्हील पर 270 mm डिस्क और रियर व्हील पर 240 mm डिस्क दिए गए हैं। 

नए रंग

Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS मोटरसाइकिल को तीन कलर ऑप्शन - ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और हाल ही में लॉन्च हुए मैट ब्लू में पेश किया गया है। मैट ब्लू रंग टीवीएस ओएमसी रेस बाइक से प्रेरित है।

कीमत

नए राइडिंग मोड्स से लैस TVS Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS ट्रिम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,28,020 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed