फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   turn off ac when driving uphill station know full detail

Car Driving Tips: कार से पहाड़ पर जाते वक्त बंद रखना चाहिए एसी? अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब!

Wed, 03 Jul 2024 07:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 07:29 PM IST
सार

अगर आप इन दिनों पहाड़ी सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जानना चाहिए कि क्या पहाड़ पर जाने के दौरान कार का एसी बंद रखना चाहिए या नहीं है। सीएनजी कार को लेकर क्या है जवाब। जानें इसका सही जवाब। 

विज्ञापन
turn off ac when driving uphill station know full detail
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के मैदानी इलाकों में अभी भी गर्मी अपना खतरनाक रुप दिखा रही है। ऐसे में काफी लोग गर्मी से राहत लेने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं। कार से पहाड़ी सफर पर जाने के दौरान क्या गाड़ी के इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। वही, क्या पहाड़ पर जाते वक्त कार के एसी को बंद रखना चाहिए। इन सब सवालों के जवाब शायद ही लोग जानते हो। ऐसे में इस खबर में जानें क्या सच में पहाड़ों पर जाने के दौरान कार के एसी को बंद रखना चाहिए या फिर एसी को चला सकते हैं। 

विज्ञापन

पहाड़ों पर जाते वक्त बंद रखना चाहिए कार का एसी

अगर आप कार के जरिए पहाड़ों पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कार का एसी चलाएं या नहीं। यह बात इसलिए उठ रही है, क्योंकि पहाड़ी सफर के दौरान जब कार का एसी चलेगा तो गाड़ी के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। इसके पीछे की वजह साफ है, कार का एसी चलाने से इंजन को अधिक काम करना होगा। ऐसे में गाड़ी का फ्यूल भी जल्दी और ज्यादा खर्च होगा। यही वजह है कि कई लोग कहते हैं कि कार से पहाड़ी सफर पर जाने के दौरान कार के एसी को बंद रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का एसी बंद रखने के फायदे

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर पहाड़ी सफर के दौरान कार का एसी बंद रहेगा तो इससे कार की माइलेज बढ़ेगी। साथ ही कार की क्षमता भी बेहतर बनी रहेगी। 
वहीं, कार का एसी बंद रखने के दौरान एसी को कुछ देर के लिए आराम मिल जाएगा। दरअसल, कई बार देख गाय है कि लोग पूरे सफर में कार के एसी का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कार के एसी पर बहुत ज्यादा लोड पड़ जाता है। ऐसे में कार के एसी को जल्दी सर्विस की जरूरत पड़ती है। 

विज्ञापन

इस बात को रखें याद

वहीं, अगर आपके पास सीएनजी वाली कार है तो आपको पहाड़ी सफर के दौरान कार के एसी को बंद रखना चाहिए। सीएनजी वाली कार पहाड़ों पर चलने के दौरान पहले से ही ज्यादा दबाव झेलती है। ऐसे में कार का एसी भी चला दिया जाएगा तो सीएनजी कार बीच सफर में ही रुक सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed