फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Turkey Police Car Turkish police inducts supercars Seized from drug mafia

Supercars: तुर्की पुलिस ने बेड़े में शामिल कीं लाखों की सुपरकारें, ड्रग माफिया से की गईं जब्त, देखें वीडियो

Thu, 28 Dec 2023 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 09:00 PM IST
सार

तुर्की पुलिस फोर्स में शामिल की गई नई कारों के बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे। डिपार्टमेंट ने हाल ही में परफॉर्मेंस कारों का एक शानदार कलेक्शन शामिल किया, जिन्हें एक ड्रग रैकेट को पर्दाफाश करने के बाद जब्त किया गया था।

विज्ञापन
Turkey Police Car Turkish police inducts supercars Seized from drug mafia
Turkish police supercars - फोटो : Social Media

विस्तार

दुबई पुलिस डिपार्टमेंट के पास शायद दुनिया में सुपरकारों का सबसे प्रभावशाली कलेक्शन हो सकता है। लेकिन तुर्की पुलिस फोर्स में शामिल की गई इन नई कारों के बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे। डिपार्टमेंट ने हाल ही में और आधिकारिक रूप से परफॉर्मेंस कारों का एक शानदार कलेक्शन शामिल किया। जिन्हें एक ड्रग रैकेट को पर्दाफाश करने के बाद जब्त किया गया था।
विज्ञापन


तुर्की के गृह मंत्री, अली येरलिकया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, बेहद महंगी और शानदार प्रदर्शन वाली गाड़ियों का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में मॉडलों का एक शानदार कलेक्शन नजर आता है। जिसमें बेहद आलीशान बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पोर्शे टैयकैन से लेकर फेरारी 458 और गोल्फ जीआर तक शामिल हैं। कलेक्शन में रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज-बेंज जीएलएस जैसी एसयूवी भी हैं। 
विज्ञापन




कुल मिलाकर, लगभग 23 वाहनों को जब्त किया गया था और इनमें से ज्यादातर को अब पुलिस गाड़ियों में बदल दिया गया है। डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी वाहनों को कोमानचेरो मोटरसाइकिल गिरोह के सरगना हाकान आयिक नाम के एक कथित ड्रग तस्कर के खिलाफ किए गए एक ऑपरेशन के दौरान जब्त किया गया था। अनुमानित रूप से 1 अरब डॉलर मूल्य के मालिक आयिक को नवंबर में देश की राजधानी इस्तांबुल में उसके 36 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह एक शानदार ऑपरेशन था जो कई मायनों में सफल रहा। न सिर्फ आयिक को पकड़ लिया गया, बल्कि इन बेहद महंगी कारों के कलेक्शन को आखिरकार गश्त के मकसद के लिए पुलिस फोर्स के तहत लाया गया। येरलिकया ने एक्स पर लिखा, "संगठित अपराध संगठनों के खिलाफ हमारे इस्तांबुल पुलिस विभाग द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन में, 23 वाहनों को जब्त कर लिया गया। अदालत के फैसले के बाद, ये वाहन हमारे पुलिस बल को सौंप दिए गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed