फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   triumph trident 660 launched in india triumph trident 660 price in india triumph trident 660 specs 2021 triumph motorcycles india models

Triumph Trident 660 लॉन्च: भारत में कंपनी की एंट्री लेवल और सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत

Tue, 06 Apr 2021 01:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 01:50 PM IST
सार

Trident 660 ट्राइंफ ट्रिपल इंजन रोडस्टर रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल है। इसके साथ ही यह अब ट्रायम्फ मोटरसाइकिल लाइन-अप में सबसे सस्ता मॉडल भी है।

विज्ञापन
triumph trident 660 launched in india triumph trident 660 price in india triumph trident 660 specs 2021 triumph motorcycles india models
Triumph Trident 660 - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles India ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित मिडलवेट नेकेड रोडस्टर Trident 660 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। Trident 660 ट्राइंफ ट्रिपल इंजन रोडस्टर रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल है। इसके साथ ही यह अब ट्रायम्फ मोटरसाइकिल लाइन-अप में सबसे सस्ता मॉडल भी है। कंपनी ने कहा है कि वह इसकी डिलीवरी जल्द शुरू करेगी। 
विज्ञापन

बुकिंग

triumph trident 660 launched in india triumph trident 660 price in india triumph trident 660 specs 2021 triumph motorcycles india models
Triumph Trident 660 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Trident 660 की प्री-बुकिंग पिछले साल नवंबर में ही शुरू कर दी थी। इस मोटरसाइकिल को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 50,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बाइक को कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर बुक कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

Trident 660 में पावर के लिए 660 cc का इन-लाइन 3-सिलिंडर इंजन मिलता है। इसका लिक्विड कूल्ड इंजन 10,250 rpm पर  80 bhp का अधिकतम पावर और 6,250 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्लिप/असिस्ट कल्च के साथ आएगा। इस मोटरसाइकिल का वजन 189 किलोग्राम है। 
विज्ञापन

डिजाइन

Trident को रोजमर्रा की आसान सवारी के लिए डिजाइन किया गया है। इस मोटरसाइकिल में बेहतर परफॉर्मेंस और आसान सवारी के साथ ही सटीक हैंडलिंग मिलने का दावा किया गया है। इसे कंपनी के यूके स्थित हेडक्वार्टर हिंकले में विकसित किया गया है। इस मोटरसाइकिल की डिजाइनिंग में नई टाइगर 900 के मोटरसाइकिल डिजाइनर रोडोल्फो फ्रैस्कोली से स्टाइलिंग इनपुट लिया गया है। 

कीमत और मुकाबला

Kawasaki Z650 को सीधी टक्कर देनेवाली Triumph Trident 660 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपये है। इस कीमत पर यह कंपनी के लाइन-अप में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। कंपनी ने कहा है कि यह बाइक की इंट्रोडक्टरी कीमत है। कंपनी इसे भविष्य में बढ़ा सकती है। 

वारंटी

कंपनी Trident 660 के साथ 16,000 किलोमीटर के सर्विस इंटरवल के साथ-साथ दो साल की अलिमिटेड किलोमीटर की माइलेज वारंटी भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed