फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Motorcycles launches its new range of Gold Line and Special Edition motorcycles in India Triumph launches nine motorcycles in India Know prices features

Triumph Motorcycles: ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की Rocket 3R 221, Rocket 3 GT 221 समेत नौ मोटरसाइकिल, जानें कीमतें

Tue, 21 Dec 2021 02:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 02:17 PM IST
सार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने मंगलवार को भारत में Gold Line (गोल्ड लाइन) और Special Edition (स्पेशल एडिशन) मोटरसाइकिलों की अपनी नई रेंज लॉन्च की है। जानें इनकी कीमतें। 

विज्ञापन
Triumph Motorcycles launches its new range of Gold Line and Special Edition motorcycles in India Triumph launches nine motorcycles in India Know prices features
Triumph Rocket 3R 221 Special - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने मंगलवार को भारत में Gold Line (गोल्ड लाइन) और Special Edition (स्पेशल एडिशन) मोटरसाइकिलों की अपनी नई रेंज लॉन्च की है। जिसके बाद कंपनी की 18 मोटरसाइकिलों के मौजूदा पोर्टफोलियो में नौ मोटरसाइकिल शामिल हो गई हैं। गोल्ड लाइन रेंज में छह मोटरसाइकिलें हैं, जबकि स्पेशल एडिशन में तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जो एक साल तक के सीमित समय तक ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


नई बाइक्स और कीमतें

गोल्ड लाइन
गोल्ड लाइन में Street Scrambler 900 (स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900), Bonneville T100 (बोनेविल टी100), Bonneville T120 (बोनेविल टी120), Bonneville T120 Black (बोनेविल टी120 ब्लैक), Bobber (बॉबर ) और Speedmaster (स्पीडमास्टर) शामिल हैं। स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 की कीमत 995,000 रुपये, बोनेविल टी100 की कीमत 1,009,000 रुपये, बोनेविल टी120 की कीमत 1,179,000 रुपये, बोनेविल टी120 ब्लैक की कीमत 1,179,000 रुपये, बॉबर की कीमत 1,275,000 रुपये और स्पीडमास्टर की कीमत 1,275,000 रुपये तय की गई हैं। ये सभी एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
विज्ञापन


स्पेशल एडिशन
स्पेशल एडिशन बाइक्स में Street Twin EC1 (स्ट्रीट ट्विन ईसी1), Rocket 3R 221 (रॉकेट 3आर 221), and Rocket 3 GT 221 (रॉकेट 3 जीटी 221) शामिल हैं। स्ट्रीट ट्विन ईसी1 की कीमत 885,000 रुपये, रॉकेट 3आर 221 की कीमत 2,080,000 रुपये, और रॉकेट 3 जीटी 221 की कीमत 2,140,000 रुपये रखी गई हैं। सभी एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेसिफिकेशंस
गोल्ड लाइन एडिशन में नई बोनेविले जेनरेशन के सभी हालिया अपडेट शामिल हैं, जिसमें बढ़ी हुई क्षमता और परफॉर्मेंस, और ज्यादा सुंदर स्टाइल शामिल है। Street Twin EC1 एडिशन यूरो-5 मानकों वाले स्ट्रीट ट्विन, 900सीसी हाई टॉर्क बोनेविल ट्विन इंजन पर आधारित है। यह ईंधन कुशल इंजन 7,500 rpm पर 65 PS का पीक पावर और 3,800 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

'ओनरशिप एक्सपीरियंस बनता है खास'
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के बिजनेस हेड, शोएब फारूक ने कहा, "हमें भारत में मोटरसाइकिलों की गोल्ड लाइन और स्पेशल एडिशन रेंज लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। कस्टम पेंटेड मोटरसाइकिलों के लिए ग्राहकों की मांग में बढ़ोतरी हुई है जो उन्हें अन्य बाइक से अलग करते हैं। ये यूनिक होते हैं और ये सीमित रन पेंट स्कीम जेब में भी पूरी तरह से फिट बैठती हैं। गोल्ड लाइन्स में कस्टम हैंड-पेंटेड पिनस्ट्रिप्स हैं, जो ओवलऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस को खास बनाते हैं।"


शोएब ने कहा, "गोल्ड लाइन्स और स्पेशल एडिशन में कुल मिलाकर नौ मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जो भारत में किसी प्रीमियम निर्माता द्वारा मोटरसाइकिलों का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। भारत में आज हमारी कुल संख्या आधुनिक क्लासिक्स, रोडस्टर्स और एडवेंचर रेंज में 27 मोटरसाइकिलों की है। ट्रायम्फ परिवार में शामिल होने वाले हर आयु वर्ग के लोगों की संख्या के साथ, हमें खुशी है कि हमारे पास हर समझदार सवार के स्वाद के हिसाब से एक मोटरसाइकिल है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed