फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Triumph Motorcycles India launches 2023 Triumph Bonneville T120 Black Edition Check Price Features

2023 Triumph Bonneville T120: ट्रायम्फ बोनेविले T120 का नया ब्लैक एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 05 Aug 2022 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 06:42 PM IST
सार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2023 Bonneville T120 Black Edition (2023 बोनविले T120 ब्लैक एडिशन) को 11.39 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Triumph Motorcycles India launches 2023 Triumph Bonneville T120 Black Edition Check Price Features
2023 Triumph Bonneville T120 Black Edition - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2023 Bonneville T120 Black Edition (2023 बोनविले T120 ब्लैक एडिशन) को 11.39 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। निर्माता ने मुख्य रूप से मैट सैफायर ब्लैक नामक एक नई पेंट स्कीम पेश की है। इसके अलावा अभी भी जेट ब्लैक पेंट स्कीम उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.09 लाख रुपये और इसे बेस मॉडल माना जा सकता है। 2023 मॉडल में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
Bonneville T120 के डिजाइन एलिमेंट्स अभी भी पहले जैसे हैं। इसमें रबर पैड और ट्रायम्फ लोगो के साथ टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक है। ईंधन टैंक के लिए ग्राहक द्वारा चुने गए रंग के आधार पर सिंगल-टोन पेंट या डुअल-टोन पेंट स्कीम मिलता है। दोनों पेंट स्कीमों के एग्जॉस्ट ब्लैक कलर में आते हैं।
विज्ञापन


फीचर्स
रेट्रो दिखने के बावजूद, मोटरसाइकिल रोशनी के लिए सभी एलईडी एलिमेंट्स का इस्तेमाल करती है। टेल लैंप को छोड़कर सभी लाइटें गोलाकार हैं। इसमें फ्लैट सीट, फोर्क गैटर, वायर स्पोक व्हील्स और पीशूटर एग्जॉस्ट हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सेंटर में एक स्पीडोमीटर और एलसीडी मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले वाला टैकोमीटर मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Triumph Motorcycles India launches 2023 Triumph Bonneville T120 Black Edition Check Price Features
2023 Triumph Bonneville T120 Black Edition - फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और पावर
ट्रायम्फ ने इंजन या गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। Bonneville T120 में 1200 सीसी, पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 80 PS का पावर और 105 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ एक 6-स्पीड गियरबॉक्स यूनिट मिलता है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए फ्रंट और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर में 41 mm कार्ट्रिज फोर्क्स मिलता है। ट्रायम्फ में ट्विन क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और मोटरसाइकिल की सीट की ऊंचाई 780 mm है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 310 mm डिस्क और पीछे की तरफ सिंगल 255 mm डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।

टायर
इस बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। फ्रंट रिम 18-इंच का है जो 100/90 सेक्शन टायर का इस्तेमाल करता है। जबकि रियर रिम 17-इंच का है और 150/70 सेक्शन टायर का इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed