{"_id":"62dbc4d857d5641d470b2f9d","slug":"triton-electric-vehicle-to-launch-hydrogen-fuel-two-wheelers-and-three-wheelers-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triton EV: टेस्ला की प्रतिद्वंद्वी ट्राइटन ईवी भारत में हाइड्रोजन से चलने वाले दोपहिया वाहन करेगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Triton EV: टेस्ला की प्रतिद्वंद्वी ट्राइटन ईवी भारत में हाइड्रोजन से चलने वाले दोपहिया वाहन करेगी लॉन्च
Sat, 23 Jul 2022 03:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:23 PM IST
सार
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी Triton Electric Vehicle (ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल) भारत में अपने पहले मॉडल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने एलान किया है कि वह जल्द ही हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों को लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
Triton EV Hydrogen Fuel Two Wheelers
- फोटो : Triton EV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी Triton Electric Vehicle (ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल) भारत में अपने पहले मॉडल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने एलान किया है कि वह जल्द ही हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों को लॉन्च करेगी। ईवी निर्माता इन मॉडलों का निर्माण भारत में करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। टेस्ला को टक्कर देने वाली कंपनी ने इससे पहले मार्च में घोषणा की थी कि उसने भारत में अपने पहले मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए गुजरात में भुज को चुना है।
ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल के सीईओ और सह-संस्थापक हिमांशु पटेल ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कहा, "बहुत जल्द हमारे पास भारतीय सड़कों पर हमारा पहला दोपहिया वाहन होगा।" जैसा कि उन्होंने पुष्टि की कि ईवी निर्माता के आगामी दोपहिया और तिपहिया वाहन उत्पादन चरण में है। पटेल ने कहा, "चूंकि हमारी प्राथमिकता नए युग की गतिशीलता को आगे बढ़ाना है, हाइड्रोजन-ईंधन से चलने वाले वाहन ट्राइटन ईवी के लिए स्वाभाविक चुनाव हैं।"
ट्राइटन ईवी का भुज प्लांट 600 एकड़ से ज्यादा में फैली भूमि पर बनाया गया है। पूरा होने पर यह प्लांट 30 लाख वर्ग फुट आकार का होगा। भारत में ट्राइटन ईवी द्वारा निर्मित होने वाले हाइड्रोजन आधारित वाहनों का विकास गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास आणंद में इसके अनुसंधान एवं विकास केंद्र में किया जा रहा है। यह प्लांट ट्राइटन ईवी के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र के रूप में भी काम करेगा। ट्राइटन वैश्विक बाजारों में ईवी इलेक्ट्रिक कारों, ट्रकों और स्पेशल पर्पज व्हीकल्स की बिक्री करता है।
विज्ञापन
ट्राइटन ईवी की इससे पहले तेलंगाना में अपना प्लांट लगाने की उम्मीद थी। कंपनी ने अपनी भारत योजना की घोषणा करते हुए पिछले साल हैदराबाद में अपनी 8-सीटर एच इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। इसने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक कार, एसयूवी और पिकअप ट्रक बनाने के लिए एक स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित करना है, जिसे भारत में बेचा जाएगा और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।