फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top Long-Range Electric SUV: Mahindra BE 6e Leads with 682 KM Range

Top EV Range: सिंगल चार्ज में सैकड़ों किमी तक चलेंगी भारत की ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 07 May 2026 03:38 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 07 May 2026 03:38 PM IST
सार

Longest Range Electric SUVs India: बढ़ते पेट्राले-डीजल के दामों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खरीददारी के समय अब ग्राहक सिर्फ फीचर्स या डिजाइन तक ही नहीं सीमित रहना चाहते, बल्कि वह जबरदस्त रेंज भी चाहते हैं, इसलिए ऑटो कंपनियां बड़ी बैटरी और लंबी ड्राइविंग रेंज वाली ईवी लॉन्च कर रही हैं। अगर आप भी दमदार रेंज वाली एसयूवी लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां जानिए पांच दमदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में....
 

विज्ञापन
Top Long-Range Electric SUV: Mahindra BE 6e Leads with 682 KM Range
भारत की दमदार रेंज वाली कारें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

Best EVs in India 2026: भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब खरीदार सबसे ज्यादा रेंज वाली ईवी को प्राथमिकता दे रहे हैं। देश में कई ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूद हैं जो एक बार चार्ज करने पर 500KM से ज्यादा की दूरी तय कर सकती हैं। इनमें कुछ मॉडल 682KM तक की ARAI रेंज ऑफर करते हैं। जानिए वे कौन-कौन से मॉडल हैं...
विज्ञापन


महिंद्रा बीई 6
इस समय महिंद्रा की बीई 6 इस समय भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी मानी जा रही है। यह एसयूवी 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्पों के साथ आती है। इसका बड़ा बैटरी पैक 286hp की पावर देता है और सिंगल चार्ज में करीब 682 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। यह रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और लंबी दूरी के सफर के साथ हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन


महिंद्रा  XEV 9S
महिंद्रा की एक्सईवी 9S भी लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। इसका टॉप बैटरी वर्जन 286hp की पावर जनरेट करता है और करीब 679 किलोमीटर तक की रेंज देता है। यह एसयूवी लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स का मजबूत कॉम्बिनेशन मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा XEV 9e
महिंद्रा XEV 9e को भी खास तौर पर लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें 59kWh और 79kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 656 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है और 286hp तक की पावर ऑफर करता है। कंपनी ने इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा है।

टाटा हैरियर ईवी
टाटा की लोकप्रिय हैरियर अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी शानदार रेंज के साथ लोगों को भा रही है। इसमें 75kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 627 किलोमीटर तक की रेंज देता है। यह एसयूवी AWD और RWD  (रियर-व्हील ड्राइव - इंजन की ताकत पिछले पहियों को मिलती है) दोनों विकल्पों में आती है। इसका AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) मॉडल लगभग 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। यह इलेक्ट्रिक SUV परफॉर्मेंस और लंबी दूरी का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।

मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा भी लंबी रेंज के साथ बाजार में उतारी गई है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 543 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें बीवाईडी की LFP Blade Battery तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर सुरक्षा और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जानी जाती है। यह एसयूवी फैमिली और डेली यूज दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।


क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियां खत्म होने के कगार पर?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक समय था जब लोग इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ शहर के अंदर चलाने के लिए खरीदते थे, लेकिन अब 600 किमी से ज्यादा की रेंज ने इंटर-सिटी ट्रेवल (एक शहर से दूसरे शहर) को आसान बना दिया है। इन गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल-डीजल के मुकाबले बेहद कम है। उदाहरण के लिए, हैरियर ईवी जैसी बड़ी कार को फुल चार्ज करना डीजल भरवाने के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है, जिससे लंबी यात्राएं अब आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed