फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toll Price To Increase From April 1 Delhi-Meerut Expressway Know Details

Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल के दाम, जानें नई दरें

Wed, 27 Mar 2024 10:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Toll Price To Increase From April 1 Delhi-Meerut Expressway Know Details
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला
ऐसा लगता है कि अप्रैल 2024 से सड़क यात्राएं ज्यादा महंगी हो जाएंगी। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा।
विज्ञापन


निजी गाड़ियों (कारों) पर प्रति यात्रा में अतिरिक्त 5 प्रतिशत टोल लगने की संभावना है। हालांकि, बड़े वाहनों के लिए टोल शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


यह बदलाव दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले हजारों यात्रियों को प्रभावित करेगा। इस एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल शुल्क 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बढ़ोतरी को देखते हुए, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यात्रा की लागत में खासा इजाफा करेगा। यह एक्सप्रेसवे पर बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए अतिरिक्त धन जुटाने के लिए की जा रही है।

एक्सप्रेसवे पर छह एंट्री और एक्जिट पॉइन्ट हैं: सराय काले खान, इंदिरापुरम, विजय नगर, दासना, रासूलपुर सिकरोड और भोजपुर। इस एक्सप्रेसवे पर मुख्य टोल प्लाजा मेरठ के काशी में स्थित है। मेरठ से सराय काले खान तक कार चलाने का मौजूदा टोल 160 रुपये और हल्के वाहनों के लिए 250 रुपये है। अप्रैल में मूल्य बढ़ोतरी के साथ, टोल टैक्स के कारों के लिए 168 रुपये और हल्के वाहनों के लिए 262.5 रुपये तक जाने की संभावना है।
 

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार, टैरिफ समायोजन वार्षिक आधार पर होता है। रिपोर्टों के अनुसार, संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) द्वारा 25 मार्च को दिया गया था। बयान के अनुसार, सड़क परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद 1 अप्रैल से संशोधित टैरिफ लागू हो जाएंगे।

2022 में, टोल टैक्स सीमा में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाली सभी प्रकार की कारों के लिए टैरिफ शुल्क में 10 रुपये से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

मासिक पास
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मासिक पास की सुविधा, जो टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले व्यक्तियों के लिए सस्ती है, में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed