Bike Care Tips: बाइक पर लग गया है जंग, तो परेशान होने की बजाय फौरन अपनाएं ये काम के टिप्स
बाइक में लगे जंग से परेशान हैं तो आज आपको इसका हल मिल सकता है। इस खबर में जानिए किस तरह आसानी से बाइक पर लगे जंग को हटा सकते हैं और मोटरसाइकिल पहले की तरह एकदम नई जैसी हो जाएगी, नीचे जानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी लोग बहुत शौक से बाइक चलाते हैं, साथ ही बाइक को काफी संभालकर भी रखते हैं, मतलब उसका ध्यान रखते हैं। मगर इसके बाद भी मोटरसाइकिल में कई तरह की परेशानियां आ ही जाती है। कभी किसी वायर में दिक्कत तो कभी किसी पार्ट में खराबी। वहीं, अगर बाइक का सही ढंग से ध्यान नहीं रखा गया तो बहुत जल्दी बाइक में जंग भी लग जाता है। जी हां, अक्सर बाइक के क्रोम पार्ट, फ्यूल टैंक आदि जगहों पर जंग लग जाता है। आगे जानिए इस परेशानी को कैसे ठीक किया जाए।
साफ-सफाई का ध्यान
कितनी भी बाइक हो, मगर कई बार बरसात के दौरान अगर बाइक ज्यादा भीग जाए और उसे सही से साफ न किया जाए तो जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में बाइक को जंग से बचाने के लिए उसे अच्छे तरीके से पानी से धोना चाहिए और फिर उसे किसी साफ कपड़े से सही से पोछना चाहिए। बाइक के किसी भी पार्ट पर पानी नहीं रहना चाहिए, नहीं तो पानी और हवा मिलकर बाइक पर जंग लगा सकते हैं।
सही से सर्विस कराएं
बाइक में कभी भी जंग लगने की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि मोटरसाइकिल की समय-समय पर सही सर्विस होनी चाहिए। सर्विस के दौरान बाइक में अच्छी ग्रीसिंग, ऑयल और कई ऐसे पार्ट्स की साफ-सफाई हो जाती है, जो घर पर नहीं हो पाती है।
स्पंज और पॉलिशिंग का इस्तेमाल
अगर बाइक के किसी हिस्से पर जंग लग गया तो उस जगह को शैंपू और पानी से साफ करें। इसके बाद उसे अच्छे ढंग से किसी सूखे कपड़े से साफ करें। जंग को हटाने के लिए किसी स्पंज की भी मदद ले सकते हैं। स्पंज काफी मुलायम होता है, ऐसे में उसे धीरे-धीरे इस्तेमाल करें। अगर तेज-तेज साफ करेंगे तो इससे बाइक पर स्क्रैच आ सकते हैं। जंग साफ करने के लिए किसी पॉलिशिंग कपड़ें का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अल्युमिनियम फॉइल और क्रोम पॉलिश को करें यूज
बाइक के जंग को हटाने के लिए अल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल एक सस्ता और सुरक्षित विकल्प है। अल्युमिनियम जंग के साथ मिलकर कैमिकल रिएक्ट करता है, इससे जंग को हटाने में आसानी होगी। इसके साथ ही अगर बाइक पर थोड़ा बहुत ही जंग है तो ऐसी स्थिति में क्रोम पॉलिश का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है। क्रोम पॉलिश को जंग वाली जगह पर लगाना है और फिर जंग हल्का पड़ने लगता है।