मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि तीन-तीन नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एमपीवी को कब तक और किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
मारुति एंगेज
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह एमपीवी कंपनी की ओर से अब तक पेश की गई सबसे महंगी एमपीवी होगी। इसके साथ ही इसे प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए ऑफर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति एंगेज को कंपनी जुलाई-अगस्त के बीच पेश कर सकती है। इसकी संभावित कीमत भी करीब 18 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
टोयोटा रूमीऑन
3 of 4
Toyota Rumion
- फोटो : Toyota
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में बजट एमपीवी को पेश करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से रूमीऑन नाम से नई बजट एमपीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस नाम से पहले ही मारुति की अर्टिगा को कई बाजारों में ऑफर करती है, जिनमें अफ्रीकी बाजार भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जुलाई से दिसंबर के बीच दूसरे नाम से भारत में पेश किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
किआ कार्निवल
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
किआ की ओर से भी नई कार्निवल को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्निवल के नई जनरेशन को को केए4 नाम से भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। चौथी पीढ़ी की नई एमपीवी को साल 2021 के दौरान पहली बार पेश किया गया था और इसे 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी संभावित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?