फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   This new Electric motorcycle launched in India claims to offer 180 km on single charge

Electric Motorcycle: भारत में लॉन्च हुई ये नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, सिंगल चार्ज में चलती है 180 किमी

Mon, 11 Sep 2023 02:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

ABZO Motors (अबजो मोटर्स) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ABZO VS01 लॉन्च की है। इस नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 72V 70 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किमी तक चलने का दावा करती है।

विज्ञापन
This new Electric motorcycle launched in India claims to offer 180 km on single charge
ABZO Electric Motorcycle - फोटो : ABZO Motors

विस्तार

ABZO Motors (अबजो मोटर्स) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ABZO VS01 लॉन्च की है। इस नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 72V 70 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किमी तक चलने का दावा करती है। यह मोटरसाइकिल भारत में उभरते इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन क्षेत्र में लेटेस्ट एंट्री है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटरों का वर्चस्व रहा है, लेकिन हाल ही में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन


इंजन पावर, स्पीड और रेंज
ABZO VS01 अधिकतम 8.44 bhp का पावर और 190 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलते हैं। इन तीन राइडिंग मोड्स में स्पीड रेंज क्रमशः 45 किमी प्रति घंटे, 65 किमी प्रति घंटे और 85 किमी प्रति घंटे है। पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 180 किमी तक चलने का दावा करती है। निर्माता ने दावा किया कि मोटरसाइकिल रीजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। 
विज्ञापन


बैटरी चार्जिंग
रेगुलर चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को फुल चार्ज करने में 6 घंटे और 35 मिनट का समय लगता है। इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है जिससे मोटरसाइकिल को तीन घंटे और 20 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन और साइज
ABZO VS01 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेट्रो-थीम वाले क्रूजर डिजाइन के साथ आती है। यह ई-बाइक चार कलर ऑप्शंस- इंपीरियल रेड, माउंटेन व्हाइट, जॉर्जियाई बे और ब्लैक में उपलब्ध है। मोटरसाइकिल एलईडी हेडलाइट्स और टेललैंप्स, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि जैसे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आती है। यह ट्यूबलेस टायरों से लिपटे 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है। साइज की बात करें तो, मोटरसाइकिल में 1,473 मिमी लंबा व्हीलबेस, 158 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 700 मिमी सीट की ऊंचाई है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन की बात करें तो मोटरसाइकिल में सामने टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दी गई है, जो कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) के साथ आते हैं। राइडर की सुविधा के लिए इसमें रिवर्स मोड भी मिलता है।


कंपनी की उम्मीदें
ABZO VS01 के लॉन्च के बारे में बोलते हुए, ABZO मोटर्स के सह-संस्थापक कांची पटेल ने कहा कि मोटरसाइकिल को चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के और भी उत्पाद पाइपलाइन में हैं। पटेल ने कहा, "हमारा लक्ष्य गुजरात में अपनी उपस्थिति को व्यापक बनाना और दूसरी बाइक श्रेणी - स्टैंडर्ड बाइक सहित अधिक उत्पादों को शामिल कर अपनी उत्पाद श्रृंखला में विविधता लाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed