फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   these things in mind while choose a second hand bike

Bike Tips: मानसून में सेकेंड हैंड बाइक घर लाने से पहले इन पांच बातों का रखें ख्याल, फायदे में रहेंगे!

Sat, 20 Jul 2024 04:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

क्या आप इस मानसून में सेकेंड हैंड बाइक लेने की सोच रहे हैं, अगर हां तो इस आर्टिकल से जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं डिटेल। 

विज्ञापन
these things in mind while choose a second hand bike
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मगर अभी भी मानसून की रफ्तार काफी धीमी है, इस मौसम में काफी लोग पुराने वाहन खरीदते हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक पुरानी बाइक तलाश रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस खबर से आपको काफी बढ़िया जानकारी मिल सकती है, चलिए जानते है कि पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने से पहले किन बातों को दिमाग में रखना चाहिए। इन टिप्स के जरिए आप अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं। 

विज्ञापन

सही बाइक का चुनाव

अगर आप इस मानसून में एक पुरानी बाइक लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले यह तय कर लें कि आपके लिए कौन सी बाइक सही रहेगी। दरअसल, मोटरसाइकिल में कई तरह के विकल्प मिलते हैं, जैसे- स्ट्रीट, नेकेड, स्पोर्ट्स, एडवेंचर, कम्यूटर और क्रूजर आदि। आपको बाइक की किस काम के लिए जरूरत है, इस चीज का ध्यान रखना होगा। इसके बाद ही किसी बाइक का चुनाव करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पार्ट्स की जांच

अक्सर देखा गया है कि पुरानी बाइक में कोई न कोई पार्ट खराब होता है। ऐसे में ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन खरीदने से पहले एक बार बाइक का सही से निरीक्षण कर लें। बाइक के सारे पार्ट्स सही से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी बारीकी से जांच करें। अगर किसी पार्ट में दिक्कत आती है तो फौरन डीलर या बाइक बेचने वाले को इसकी जानकारी दें। 

विज्ञापन

बाइक की राइड

सेकेंड हैंड बाइक लेने से पहले एक बार बाइक को कुछ किलोमीटर चलाकर देख लें। साथ ही बाइक से आने वाली किसी भी तरह की आवाज या वाइब्रेशन को नजरअंदाज न करें। ऐसा करने से आपको बाद में काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सही वक्त पर बाइक का सही से निरक्षण करें और अपनी पूरी संतुष्टि के बाद ही अंतिम डील करें। 

कागजात और सर्विस इतिहास

पुरानी बाइक लेते वक्त बाइक के सारे कागजात और सर्विस इतिहास की जानकारी जरूर मांगे। ताकि मानसून के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। अगर बाइक बेचने वाला असली दस्तावेज और सर्विस हिस्ट्री की जानकारी देने से मना करें तो कुछ गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में किसी अन्य विकल्प पर गौर कर सकते हैं। 

आरटीओ से करें पता

अंत में पुरानी बाइक लेने से पहले यह भी चेक कर लें कि बाइक पर पहले से कोई बकाया चालान या किसी तरह के नियम के उल्लंघन का मामला तो दर्ज नहीं है। इस काम के लिए आप स्थानीय आरटीओ दफ्तर से जानकारी हासिल कर सकते हैं। सबकुछ सही होने के बाद ही पुरानी बाइक की कीमत बाजार की कीमत के आधार पर ही दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed