Car Driving Tips: अच्छे कार ड्राइवर में होती हैं ये खास खूबियां, जान लीजिए सेफ हो जाएगा सफर
सड़क पर कार चलाने के दौरान कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। इसके बाद ही एक चालक बेहतर बन पाता है। ऐसे में आप भी जानिए आपको ड्राइविंग के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखना है। आगे जानिए डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सड़कों पर वाहनों की गिनती लगातार बढ़ रही है। ऑटोमोबाइल उद्योग ने कोरोना महामारी के बाद काफी अच्छी गति पकड़ ली है। कार बाजार में लगातार कारों की मांग में इजाफा देखा जा रहा है, यही वजह है कि कार कंपनियां नए और एडवांस फीचर्स के साथ अपनी नए मॉडलों को पेश कर रहे हैं। आपके पास भी कार है या फिर आप कार लेने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर से आपको कमाल की जानकारी मिल सकती है। आगे जानिए कार चालक में किस तरह की विशेषताएं होनी चाहिए, ताकि कार में बैठे लोगों का सफर सुरक्षित हो सकें।
कार को रखें नियंत्रित
एक अच्छे कार चालक को कार चलाते यातायात के सभी नियमों का सही ढंग से पालन करना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही से किसी को नुकसान न हो। इसके अलावा कार चालक पूरी तरह से गाड़ी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
संभालकर चलाएं कार
देश की सड़कों की हालत कैसी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में एक अच्छे कार चालक को सड़क पर गड्डों से बचाकर कार चलानी चाहिए। साथ ही टूटी-फूटी सड़क पर कार की गति कम रखनी चाहिए, जिससे कार पलटने या किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सकें।
नियंत्रित रखें कार की गति
सड़कों पर आए दिन देखा जाता है कि कई वाहन चालक खतरनाक ढंग से कार चलाते हैं। ऐसा करके वह अपने साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। एक अच्छे कार चालक को तय गति के मुताबिक कार चलानी चाहिए, ताकि कार में बैठे सभी लोगों का सफर सुरक्षित रहे।
सही ढंग से पकड़ें स्टीयरिंग
कार चलाते वक्त चालक का हाथ गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील पर सही ढंग से होना चाहिए। काफी लोग स्टीयरिंग को गलत तरीके से पकड़ते हैं, ऐसे में कार को घुमाने में चलाने में मुश्किल आती है। साथ ही कार के गियरबॉक्स को भी सही तरीके से हैंडल करना चाहिए और सही समय पर गियर बदलना चाहिए।
सड़क पर रखें ध्यान
एक अच्छे कार चालक को गाड़ी चलाने के दौरान अपना पूरा ध्यान सड़क पर रखना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि ड्राइवर कार चलाते वक्त फोन पर बात करते हैं या फिर कोई अन्य काम भी करते हैं। ऐसे में हादसा होने की संभावना बनी रहती है।