{"_id":"6407320c199ebc72710ae65e","slug":"these-suvs-comes-with-four-wheel-drive-system-force-gurkha-mahindra-thar-scorpio-n-xuv700-2023-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4x4 SUVs In India: भारत में इन सात एसयूवी में मिलता है यह खास फीचर, खुद बना लेती हैं रास्ता","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
4x4 SUVs In India: भारत में इन सात एसयूवी में मिलता है यह खास फीचर, खुद बना लेती हैं रास्ता
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:19 PM IST
सार
कई कंपनियों की ओर से ऐसी गाडि़यां पेश की जाती हैं। जिन्हें ऐसी जगहों पर भी ले जाया जा सकता है जहां सड़क नहीं होती। ऐसी कौन सी एसयूवी हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में लगातार एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। ग्राहक ऐसे वाहन ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें सपाट सड़कों पर चलाने के साथ ही ऐसी जगहों पर भी आसानी से ले जाया जा सके। जहां पर सड़क ना हों। हम इस खबर में आपको ऐसी एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जो फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ बाजार में मौजूद हैं।
फोर्स गुरखा
2 of 8
फोर्स गुरखा एसयूवी
- फोटो : forcegurkha
फोर्स मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में गुरखा को फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी इसमें 2.6 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन देती है जिससे इसे 90 बीएचपी की ताकत मिलती है। इसमें लो रेंज गियरबॉक्स के साथ ही डिफरेंसिशल को भी दोनों एक्सल पर दिया जाता है। गुरखा की कीमत की शुरूआत 14.75 लाख रुपये से हो जाती है।
महिंद्रा थार
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी है महिंद्रा की थार। थार अपने लुक्स के साथ ही दमदार इंजन और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के लिए जानी जाती है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ मिलती है। हाल में ही कंपनी ने इसका रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट भी पेश किया है। लेकिन ऑफ रोडिंग करने वालों के लिए इसका 4x4 वैरिएंट काफी खास जगह रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन में भी फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें अलग-अलग टैरेन के लिए अगल मोड्स भी मिलते हैं। इसमें 2.2 लीटर का डीजल और दो लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसमें भी फोर व्हील लो और फोर व्हील हाई सिस्टम दिया गया है। फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ इस एसयूवी को जेड4 वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 14.74 लाख रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
महिंद्रा एक्सयूवी700
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
एक्सयूवी 700 में भी महिंद्रा की ओर से ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाता है। इसके एक्स7 डीजल ऑटो और एक्स7 एल डीजल ऑटो वैरिएंट में ही यह सुविधा दी जाती है। एक्स7 डीजल ऑटो वैरिएंट की कीमत 22.32 लाख रुपये और एक्स7 एल डीजल ऑटो वैरिएंट की कीमत 23.59 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।