Cruise Control: क्रूज कंट्रोल फीचर का कैसे किया जाता है सही इस्तेमाल, खबर में जानें पूरी डिटेल
ऑटोमोबाइल उद्योग में कारों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में क्रूज कंट्रोल फीचर का किस तरह से सही इस्तेमाल किया जाता है। इसकी जानकारी अधिकतर ड्राइवर्स को नहीं होती है। यहां जानें इस फीचर को सही तरीके से उपयोग करने का तरीका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कार बाजार में आजकल की कारों में सुरक्षा के लिए बेहद ही शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। कार निर्माता गाड़ी को ज्यादा सुरक्षित बनाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, कार खरीदार भी गाड़ी लेने से पहले सेफ्टी फीचर्स को लेकर कई सवाल करते हैं। ऐसे में कारों में इन दिनों क्रूज कंट्रोल फीचर का काफी ज्यादा उपयोग हो रहा है। क्रूज कंट्रोल फीचर की वजह से ड्राइविंग काफी आसान और सुविधाजनक हो जाती है। मगर इस बढ़िया सेफ्टी फीचर का किस तरह से सही इस्तेमाल करना है, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं है। चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।
ड्राइविंग कंडीशन का रखें ध्यान
कार में सेफ्टी के लिए मिलने वाला क्रूज कंट्रोल फीचर मौसम कंडीशन को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है। इस फीचर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सड़क पर कार चलाते वक्त भारी बारिश में ये कार की गति को नियंत्रित रखें। इस फीचर की मदद से गाड़ी आराम से सड़क पर अपनी पकड़ बना पाती है। जब भी ड्राइवर इस फीचर के साथ आगे बढ़ता है, तो ये फीचर कार को मैनुअल कंट्रोल के साथ चलाने पर अधिक जोर देता है।
स्पीड को पहले करें सेट
कार में क्रूज कंट्रोल फीचर को ऑन करने से पहले ड्राइवर को हमेशा कार की आवश्यक स्पीड को मैनुअल सेट कर लेना चाहिए। चालक को कार की गति हमेशा सीमा में रखकर बढ़ानी चाहिए। ऐसा करने पर ये फीचर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है।
क्रूज कंट्रोल समय पर करें एक्टिवेट
अक्सर ड्राइवर कार की मनचाही गति मिलने के बाद क्रूज कंट्रोल फीचर को एक्टिवेट करते हैं। इस फीचर को अधिकतर तौर पर स्टीयरिंग व्हील पर दिया जाता है। ऐसे में कार की गति को एक लिमिट के साथ मौजूदा गति से मिलना काफी जरूरी रहता है।
एक्सलेरेटर से दूर रहें
काफी ड्राइवर कार क्रूज कंट्रोल फीचर ऑन करने के बाद गाड़ी की गति बढ़ाने वाले पैडल को दबाते हैं। एक बार जब क्रूज कंट्रोल फीचर सेट हो जाए तो ड्राइवर को एक्सलेरेटर पैडल से अपने पैरों को हटा लेना चाहिए। इसके बाद ड्राइवर सेट की गई गति के साथ गाड़ी को लेन में रहकर आगे बढ़ा सकता है।
न करें ये गलती
कई बार ड्राइवर क्रूज कंट्रोल फीचर ऑन करने के बाद सड़क पर से अपना ध्यान हटा लेते हैं। अगर आप सड़क पर इस फीचर को शुरू करने के बाद नजर नहीं रखते हैं तो कार के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में इस फीचर को ऑन करने के बाद अपनी नजरों को सड़क पर रखें। अक्सर ड्राइवर की झपकी लग जाती है, ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए आप थोड़ी मात्रा में कैफीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।