{"_id":"66714ef592caccbd810528dc","slug":"tesla-sues-its-former-supplier-matthews-for-allegedly-stealing-ev-battery-trade-secrets-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ने पूर्व आपूर्तिकर्ता मैथ्यूज पर दायर किया मुकदमा, ईवी बैटरी ट्रेड सीक्रेट से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ने पूर्व आपूर्तिकर्ता मैथ्यूज पर दायर किया मुकदमा, ईवी बैटरी ट्रेड सीक्रेट से जुड़ा है मामला
Tue, 18 Jun 2024 02:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:40 PM IST
सार
टेस्ला ने अपने पूर्व सप्लायर (आपूर्तिकर्ता) कंपनी मैथ्यूज इंटरनेशनल पर कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। जानें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
Tesla
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला ने अपने पूर्व सप्लायर (आपूर्तिकर्ता) कंपनी मैथ्यूज इंटरनेशनल पर कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। टेस्ला का आरोप है कि मैथ्यूज ने उनकी बैटरी निर्माण प्रक्रिया से जुड़े ट्रेड सीक्रेट्स (व्यापार रहस्यों) की चोरी की है और उन्हें टेस्ला की प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ साझा किया है।
विज्ञापन
उत्तरी कैलिफोर्निया के अमेरिकी जिला अदालत में शुक्रवार को टेस्ला ने मुकदमा दायर किया। इसमें, टेस्ला का कहना है कि मैथ्यूज को कंपनी को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए। जो "टेस्ला के एक मोटे अनुमान के अनुसार 1 अरब डॉलर से ज्यादा" हो सकता है। यह क्षतिपूर्ति ड्राई इलेक्ट्रोड बैटरी निर्माण तकनीक से संबंधित व्यापार रहस्यों के दुरुपयोग के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथ्यूज ने सोमवार को एक बयान में कहा कि टेस्ला का मुकदमा "उन्हें धमकाने और अनुचित रूप से मैथ्यूज की बौद्धिक संपदा हासिल करने के उनके निरंतर प्रयासों की सिर्फ एक नई रणनीति है।" कंपनी ने यह भी कहा कि वे "इस मामले का जोरदार बचाव करेंगे।"
टेस्ला के वकीलों और प्रवक्ताओं ने सोमवार को टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
टेस्ला के वकीलों और प्रवक्ताओं ने सोमवार को टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
शिकायत के अनुसार, पिट्सबर्ग स्थित मैथ्यूज ने 2019 में टेस्ला को निर्माण मशीनरी की आपूर्ति शुरू की थी। टेस्ला का कहना है कि उसने ड्राई-इलेक्ट्रोड कोटिंग से संबंधित रहस्य मैथ्यूज के साथ साझा किए थे। टेस्ला का दावा है कि यह तकनीक बैटरी निर्माण संयंत्रों के साइज, लागत, ऊर्जा खपत और उत्पादन चक्र (प्रॉडक्शन साइकिल) समय को काफी कम कर सकती है। साथ ही बैटरी सेल्स (कोशिकाओं) की एनर्जी डेंसिटी (ऊर्जा घनत्व) और पावर को बढ़ा सकती है।
मुकदमे में कहा गया है कि मैथ्यूज ने "टेस्ला के व्यापार रहस्यों को शामिल करने वाली मशीनों और अन्य तकनीकों" को बेचकर टेस्ला के इनोवेशंस (नवाचारों) को अज्ञात प्रतिस्पर्धियों के साथ साझा किया। टेस्ला का यह भी कहना है कि मैथ्यूज ने पेटेंट फाइलिंग में टेस्ला के आविष्कारों को अपना बताया। जिससे टेस्ला के बारे में गोपनीय जानकारी का खुलासा हुआ।
टेस्ला ने अदालत से मांग की है कि मैथ्यूज को उसके व्यापार रहस्यों का दुरुपयोग करने से रोका जाए। और धन की क्षतिपूर्ति के अलावा अपने पेटेंट आवेदन सौंपे जाएं।