{"_id":"6ad34400c50ed3591d006e28","slug":"tesla-operating-on-full-self-driving-mode-crashes-into-police-vehicle-in-california-driver-says-was-asleep-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड पर चल रही टेस्ला कार पुलिस की गाड़ी से टकराई: देखें वीडियो, ऑटोनॉमस ड्राइविंग पर सवाल?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड पर चल रही टेस्ला कार पुलिस की गाड़ी से टकराई: देखें वीडियो, ऑटोनॉमस ड्राइविंग पर सवाल?
Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM IST
सार
ऑटोमोबाइल जगत से एक हैरान करने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला की एक कार फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) मोड में चलते हुए हाईवे पर खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं?
विज्ञापन
Tesla crashing into Police Car
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कैलिफोर्निया में 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' (FSD) मोड पर चल रही एक Tesla (टेस्ला) कार ने हाईवे पर खड़ी कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) की आधिकारिक गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अंदर बैठे दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
- घटना का समय और स्थान: यह हादसा मंगलवार, 13 अक्तूबर की देर रात लगभग 12 बजे फेयरफील्ड, कैलिफोर्निया के पास इंटरस्टेट 80 पर हुआ।
- बंद हाईवे पर घुसी कार: पुलिस अधिकारी उस जगह पर एक पहले हुए घातक हादसे की जांच कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के कई लेन बंद किए गए थे और वहां वार्निंग फ्लेर्स, ट्रैफिक कॉन और ब्लिंकिंग इमरजेंसी लाइट्स लगाई गई थीं। इसके बावजूद टेस्ला कार प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गई और पुलिस की गाड़ी में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में क्या चौंकाने वाला खुलासा किया?
कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल द्वारा जारी किए गए डैशकैम फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टेस्ला कार बिना स्पीड कम किए सीधे पुलिस की गाड़ी से टकराती है।- ड्राइवर का बयान: इस हादसे में गाड़ी चला रहा साक्रामेंटो का 22 वर्षीय युवक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि जब कार चल रही थी, तब वह सो गया था और गाड़ी अपने आप 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' मोड पर चल रही थी।
- अधिकारियों की स्थिति: दुर्घटना के वक्त गाड़ी के अंदर मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
Two Solano CHP officers were seriously injured when a Tesla struck their patrol vehicle on I-80 eastbound, despite flares, cones, and flashing emergency lights. The driver claimed he was asleep while using driver-assistance technology. Drivers must remain alert and in control. https://t.co/VlavzeWRzk
— CHP Headquarters (@CHP_HQ) October 16, 2026
इस घटना के बाद ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक पर क्या सवाल खड़े हुए हैं?
इस दुर्घटना ने एक बार फिर एडवांस्ड ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की सुरक्षा और चालकों द्वारा इस पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने के जोखिमों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।- जिम्मेदारी किसकी? नाम भले ही 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' (FSD) हो, लेकिन टेस्ला की यह प्रणाली गाड़ियों को पूरी तरह से स्वायत्त नहीं बनाती है। यह केवल एक 'ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम' है, जिसके तहत चालकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे हमेशा सतर्क रहें, सड़क पर नजर रखें और किसी भी वक्त स्टीयरिंग अपने हाथ में लेने के लिए तैयार रहें।
- पुलिस की चेतावनी: CHP ने जोर देकर कहा है कि एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल करते समय भी वाहन की सुरक्षित संचालन की पूरी जिम्मेदारी ड्राइवर की ही होती है। कोई भी ड्राइवर इन प्रणालियों पर निर्भर होकर सड़क पर ध्यान देना बंद नहीं कर सकता। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।