फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Model X SUV pictures went viral on social media after seen on Bengaluru roads

Tesla: बंगलूरू की सड़कों पर नजर आई टेस्ला कार, सोशल मीडिया पर चर्चा हुई तेज

Mon, 01 Jan 2024 03:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

हाल ही में, बंगलूरू की सड़कों पर एक लाल रंग की Tesla Model X (टेस्ला मॉडल एक्स) एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े इस वाहन की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं।

विज्ञापन
Tesla Model X SUV pictures went viral on social media after seen on Bengaluru roads
Tesla Model X Spotted in Bengaluru - फोटो : Social Media

विस्तार

हाल ही में, बंगलूरू की सड़कों पर एक लाल रंग की Tesla Model X (टेस्ला मॉडल एक्स) एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े इस वाहन की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने अल्ट्रा-रेड कलर की टेस्ला ईवी की तस्वीरें पोस्ट कीं। यह पोस्ट जल्दी ही वायरल हो गई, जिसमें यूजर्स इसके भारत में आने की अटकलें लगा रहे थे। कुछ ने दुबई नंबर प्लेट पर ध्यान दिलाया, जिससे चर्चा छिड़ गई कि क्या यह टेस्ट ड्राइव थी। या यह किसी आधिकारिक दौरे पर आई कोई निजी कार थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स की टिप्पणियों में इस ईवी को लेकर कई तरह के अनुमान शामिल थे। किसी ने कहा कि इस तरह के वाहनों को चलाने के लिए सीमित अवधि की अनुमति ली गई होगी, तो किसी का अनुमान था कि यह एक दुबई में पंजीकृत निजी कार है।

एक यूजर ने लिखा, "यह टेस्ट ड्राइव नहीं है; कोई आधिकारिक दौरे पर है और अपनी कार दुबई से चला रहा है, जिसकी एक निश्चित समय के लिए बिल्कुल इजाजत है।"

दूसरे ने लिखा, "यह एक दुबई में पंजीकृत निजी कार की तरह लगता है।"

इस बीच, टेस्ला भारत में अपनी जगह बनाने के लिए कमर कस रही है, जिसमें वह गुजरात में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए आंखें गड़ाए हुए है। देश में ईवी दिग्गज की पहली निर्माण यूनिट के लिए बातचीत अंतिम चरण में हैं। और 10 जनवरी से शुरू होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए संभावित स्थानों में सानंद, बेचाराजी और धोलेरा शामिल हैं।

हालांकि, अब तक न तो ईवी निर्माता और न ही राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में पुष्टि की है।

गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार को "बहुत उम्मीद" है कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला प्लांट लगाने के लिए राज्य को चुनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में फर्म के साथ बातचीत चल रही है।


स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता पटेल ने कहा, "राज्य सरकार टेस्ला के गुजरात आने की बहुत उम्मीद कर रही है। यहां तक कि एलन मस्क गुजरात को अपनी पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। प्लांट लगाने के लिए भारत में उपयुक्त स्थान खोजने के लिए जब से उन्होंने सर्वेक्षण शुरू किया है, तब से गुजरात उनके दिमाग में है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed