{"_id":"66fff25e7cf36cf67308cba5","slug":"tata-punch-camo-edition-suv-relaunched-know-price-features-specifications-details-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Punch CAMO: टाटा ने सीमित समय के लिए री-लॉन्च की पंच कैमो एडिशन एसयूवी, जानें क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Punch CAMO: टाटा ने सीमित समय के लिए री-लॉन्च की पंच कैमो एडिशन एसयूवी, जानें क्या है खास
Fri, 04 Oct 2024 07:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:19 PM IST
सार
फरवरी में बंद होने के बाद नए टाटा पंच कैमो एडिशन को नए अपडेट के साथ फिर से लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
Tata Punch CAMO Edition
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी ने सीमित अवधि के लिए नए CAMO एडिशन को लॉन्च किया है। कार निर्माता ने पिछले वर्जन को वापस लेने के नौ महीने बाद मॉडल के इस स्पेशल एडिशन को फिर से पेश किया है। लेटेस्ट CAMO वर्जन में, पंच अन्य अपडेट के अलावा एक नया डुअल टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन देता है। टाटा पंच के इस स्पेशल एडिशन को एक नए सीवीड ग्रीन एक्सटीरियर रंग में व्हाइट रूफ के साथ कंट्रास्ट करता है।
विज्ञापन
कैमो एडिशन पंच को पहली बार सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और फरवरी 2024 में बंद कर दिया गया था। पंच कैमो एडिशन को एक्म्प्लिश्ड और क्रिएटिव वेरिएंट में पेश किया गया है, जो एमटी और एएमटी दोनों विकल्पों में है। और इसकी कीमत एमटी के लिए 8.45 लाख रुपये और एएमटी के लिए 9.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंच टाटा मोटर्स की सबसे छोटी एसयूवी है जो ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन), CNG (सीएनजी) और ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 6.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए यह 10 लाख रुपये तक जाती है। पंच ईवी की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह एसयूवी ह्यूंदै एक्सेंट, मारुति फ्रॉन्क्स जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
पंच कैमो में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं और इसमें वही इंजन विकल्प दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड रेंज में दिए गए हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट 87 बीएचपी का पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। और इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या पांच-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा जा सकता है। सीएनजी यूनिट में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और यह 72 बीएचपी और 103 एनएम टॉर्क बनाता है।

अहम फीचर्स
टाटा पंच कैमो में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। केबिन के अंदर अन्य फीचर्स में यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट, आर्मरेस्ट के साथ एक बड़ा कंसोल, एक वायरलेस चार्जर और एक फास्ट-चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
टाटा पंच को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इस एसयूवी में कई एयरबैग, आईटीपीएमएस, ईएसपी के साथ एबीएस और पीछे आईएसओफिक्स माउंट के साथ आता है।
टाटा पंच को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इस एसयूवी में कई एयरबैग, आईटीपीएमएस, ईएसपी के साथ एबीएस और पीछे आईएसओफिक्स माउंट के साथ आता है।
हाल ही में हुई अपडेट
टाटा पंच को हाल ही में अपडेट किया गया है जिसमें रिफ्रेश्ड वेरिएंट लाइनअप और अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं। अब 6.13 लाख रुपये की कीमत से शुरू होने वाली 2024 टाटा पंच में तीन नए वेरिएंट एडवेंचर एस, एडवेंचर + एस और प्योर (ओ) जोड़े गए हैं। एसयूवी अब अपने ICE अवतार में कुल 10 वेरिएंट पेश करती है। टाटा पंच इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस साल कुछ महीनों तक यह देश में बिकने वाली कारों की सूची में सबसे आगे रही थी।