फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tata nexon ev adas dark edition launch price range features

Tata Nexon EV: ADAS तकनीक और डार्क एडिशन के साथ लॉन्च हुई नई नेक्सन ईवी, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और सेफ

Wed, 10 Sep 2025 06:59 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

Tata Nexon EV ADAS: भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित एसयूवी में शुमार Tata Nexon EV अब और भी एडवांस हो गई है। कंपनी ने इसमें ADAS सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं और साथ ही इसका नया डार्क एडिशन भी लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
tata nexon ev adas dark edition launch price range features
नेक्सन ईवी को मिला ADAS का सपोर्ट - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारतीय बाजार में Tata Motors अपनी दमदार और सेफ कारों के लिए जानी जाती है। खासकर Nexon रेंज, जिसने पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। अब इस लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन और भी हाईटेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन


Nexon EV में ADAS की एंट्री
नई Tata Nexon EV Empowered A+ ट्रिम में कंपनी ने Advanced Driver Assistance System (ADAS) शामिल किया है। 45 kWh बैटरी पैक वाले इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


ADAS पैकेज में कई सेमी-ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है, जैसे:
  • ट्रैफिक साइन रिकग्निशन
  • लेन सेंटरिंग सिस्टम
  • लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट
  • फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (पैदल यात्री/साइकिल/कार)
  • ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • हाई बीम असिस्ट

इसके अलावा कंपनी ने इस ट्रिम में रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कंवीनियंस फीचर्स भी जोड़े हैं।

Nexon EV Dark Edition
ADAS वेरिएंट के साथ ही Nexon EV का डार्क एडिशन भी लॉन्च हुआ है, जो Empowered A+ ट्रिम से करीब 20 हजार रुपये महंगा है। डार्क एडिशन में गाड़ी को ब्लैक एक्सटीरियर पेंट और ऑल-ब्लैक इंटीरियर का स्टाइलिश कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं—
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पैनोरामिक सनरूफ
  • Vehicle to Vehicle (V2V) चार्जिंग
  • Vehicle to Load (V2L) टेक्नोलॉजी
  • 12.3-इंच HarmanTM टचस्क्रीन और 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का एक्सक्लूसिव UI/UX
  • रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग

दमदार बैटरी और रेंज
Nexon EV Empowered A+ ट्रिम में लगी 45 kWh बैटरी कंपनी के दावे के मुताबिक 489 किमी तक की रेंज देती है। हालांकि रियल वर्ल्ड में यह रेंज लगभग 350–370 किमी तक रहती है। यह बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर को पावर देती है, जो 143 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।


फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी इसमें मौजूद है। 120 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक सिर्फ 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, मात्र 15 मिनट में 150 किमी तक की रेंज पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed