फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Nano car production may be closed, Heavy fall in exports

बंद हो सकता है टाटा की नैनो कार का उत्पादन, निर्यात में आई भारी गिरावट

Wed, 11 Jul 2018 08:58 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Tata Nano car production may be closed, Heavy fall in exports

टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का प्रोडक्शन जल्द बंद होने जा रहा है। पिछले महीने की बात करें तो कंपनी ने सिर्फ एक ही कार का प्रोडक्शन किया है। इस पर कंपनी का कहना है कि उसने कार के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला नहीं किया है। रेग्युलेटरी फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि इस साल जून में नैनो का कोई एक्सपोर्ट नहीं हुआ, जबकि बीते साल समान महीने में 25 यूनिट का एक्सपोर्ट हुआ था। जिसके चलते नैनो का प्रोडक्शन बंद हो सकता है।  

विज्ञापन


कितना गिरा नैनो का प्रोडक्शन?

नैनो के पिछले साल के प्रोडक्शन की बात करें तो जून, 2017 में 275 कारों का प्रोडक्शन हुआ था। वहीं डॉमेस्टिक मार्केट में नैनो की सिर्फ तीन कारों की बिक्री हुई, जबकि बीते साल समान महीने में 167 यूनिट की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन


अब सिर्फ कस्टमर्स की डिमांड पर बन रही है कार

टाटा स्पोक्सपर्सन ने कहा कि हमने अहम मार्केट्स के कस्टमर्स से आने वाली डिमांड को पूरा करने के लिए नैनो का प्रोडक्शन जारी रखा है। गौरतलब है कि आम आदमी की कार बनाने की उम्मीद से 2008 के ऑटो एक्सपो में नैनो को शोकेस किया था, लेकिन अब इसका प्रोडक्शन जारी नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेग्युलेटरी फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि इस साल जून में नैनो का कोई एक्सपोर्ट नहीं हुआ, जबकि बीते साल समान महीने में 25 यूनिट का एक्सपोर्ट हुआ था। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि नैनो का प्रोडक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।


2012 में हुई थी सबसे ज्यादा बिक्री

फिलहाल नैनो की प्रोडक्शन और सेल दोनों ही कार के बंद होने का संकेत दे रहे हैं। नैनो की अब तक की सबसे अच्छी सेल साल 2012 में दर्ज की गई थी। 2012 में ही कंपनी ने सबसे ज्यादा 74,524 यूनिट्स बेची थी। इसके बाद नैनो की सेल में लगातार गिरावट देखी गई। कार की बिक्री ने 2016 में रफ्तार पकड़ी थी लेकिन वो क्रम जल्द ही सुस्त पड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed