फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors releases official statement on incident of Tata Nexon EV catching fire in Pune

Tata Motors: नेक्सन ईवी में आग की घटना पर कंपनी का बयान, अनधिकृत वर्कशॉप में रिपेयरिंग से हुई शॉर्ट सर्किट

Tue, 18 Apr 2023 10:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors releases official statement on incident of Tata Nexon EV catching fire in Pune
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
पुणे में Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) में आग लगने की हालिया घटना के मद्देनजर, ऑटो दिग्गज ने मामले की जांच पूरी करने के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि एक अनाधिकृत वर्कशॉप में रिपेयर किया गया था, जिससे टाटा नेक्सन ईवी में शॉर्ट सर्किट हो गया। वाहन निर्माता ने साफ किया कि आग की घटना के कारण किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


कब हुई घटना
एक आधिकारिक बयान में, टाटा मोटर्स ने कहा, "यह 16 अप्रैल, 2023 को पुणे, कटराज में थर्मल घटना के संदर्भ में है। सभी सवार सुरक्षित हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम ने इस घटना की विस्तृत जांच की है और हम आपके साथ एक अपडेट साझा करना चाहते हैं।"
विज्ञापन


आग की वजह
बयान में आगे कहा गया, "हम समझते हैं कि इस वाहन की हाल ही में मरम्मत हुई है, जिसमें बाएं हेडलैम्प्स को एक अनधिकृत वर्कशॉप में बदला गया था। जिससे कुछ समय बाद इसमें गर्मी पैदा होने लगी। अनाधिकृत वर्कशॉप में फिटमेंट और मरम्मत की प्रक्रिया में कमियां थीं, जिसके कारण हेडलैंप में बिजली की खराबी के कारण थर्मल घटना हुई। प्रभावित क्षेत्र सिर्फ मरम्मत किए गए क्षेत्र में केंद्रित है। हम आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए ग्राहक के साथ जुड़े हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना 16 अप्रैल को तब सामने आई जब Nexon EV में लगी आग को दमकल वाले पानी से बुझा रहे थे और इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि कार का अगला बायां हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि केबिन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने ग्राहकों से ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपने वाहनों में पुर्जों और एक्सेसरीज को अधिकृत वर्कशॉप से लगवाने की अपील की है।

टाटा मोटर्स की अपील
वाहन निर्माता ने कहा, "सभी ग्राहकों से हमारी अपील है कि- आईसीई कारों और ईवी दोनों में ऑटोमोटिव बाजार लगातार नई तकनीकों और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के साथ विकसित हो रहा है, जिसके लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होती है। अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए, हम अपने ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे अपने वाहनों में ऑन-स्पेक कंपोनेंट्स, एक्सेसरीज और स्पेयर पार्ट्स अधिकृत टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगवाएं, ताकि ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके। टाटा मोटर्स अपने यूजर्स और अपने उत्पादों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"

ईवी में बड़ी हिस्सेदारी
Tata Motors के पास इस समय इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 85 प्रतिशत से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी है और कंपनी हाल के दिनों में Tigor और Tiago EV के साथ अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में सफल रही है। इसके अलावा, अल्ट्रोज और हैरियर के रूप में और भी ईवी की योजना है जिसकी जल्द ही लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है।


जांच की जरूरत
यह कहना सुरक्षित है कि 2021 और 2022 की आग की घटनाओं का ईवी की छवि पर बुरा असर पड़ा है। यही कारण है कि हर घटना की वाहन निर्माता और सरकार द्वारा बहुत बारीकी से जांच की जरूरत होती है। ईवी के साथ कैसे रहना है, इसके बारे में ज्यादा जागरूकता निश्चित रूप से मालिकों को अपने संबंधित वाहनों की बेहतर देखभाल करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed