फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors has revised subscription plan for Tata Nexon EV, Now you can take home by paying just 34,900 rupees per month

अब मात्र 34,900 रुपये दे कर घर ले जा सकते हैं Tata Nexon इलेक्ट्रिक, मिलेंगे ये फायदे

Mon, 19 Oct 2020 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Oct 2020 04:22 PM IST
सार

टाटा नेक्सन ईवी सब्स्क्रिप्शन स्कीम लेने के लिए 50 हजार रुपये डिपोजिट कराने होंगे, साथ ही पांच हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा...

विज्ञापन
Tata Motors has revised subscription plan for Tata Nexon EV, Now you can take home by paying just 34,900 rupees per month
tata nexon EV subscription - फोटो : Tata Motors

विस्तार

कार निर्माता कंपनियां अब कार लीज पर जोर दे रही हैं। जहां 2019 कार रेटिंग का आंकड़ा मात्र चार फीसदी था, जो महामारी में सोशल डिस्टेसिंग के चलते काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ महीनों में देश की लगभग सभी कार कंपनियों ने अपनी कारों को लीज के लिए उपलब्ध कराया है। मारुति सुजुकी, टोयोटा, फॉक्सवैगन, स्कोडा, ह्यूंदै और जीप ने अपनी कारों के लिए सब्सक्रिप्शन स्कीम पेश की हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स ने भी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है।

विज्ञापन

 

क्या है प्लान

टाटा नेक्सन ईवी की सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत यह प्लान 34,900 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है, जो 12, 24 और 36 महीनों के लिए रहेगा। सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत टाटा नेक्सन ईवी XZ+ वैरियंट हर महीने 1500 किमी और हर साल 18 हजार किमी चला सकेंगे। इसकी गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है। कंपनी इस कार के दे साथ यूजर के घर या ऑफिस में 15 मीटर की वायरिंग के साथ ईवी चार्जर बॉक्स इंस्टॉल कर रही है। वहीं इसके मंथली रेंटल में रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, रोड साइड असिस्टेंस, इंश्योरेंस मैंटेनेंस और सर्विस चार्जेज शामिल हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान की समयसीमा और कीमत

  • ग्राहक 12, 24 और 36 महीने का मंथली प्लान चुन सकते हैं।
  • फिलहाल 12 महीने के लिए 14,900 रुपये, 24 महीने के लिए 44,900 रुपये और 36 महीने के लिए 47,900 रुपये है।
  • कंपनी ने हाल ही में प्लान को रिवाइज किया है, जो 30 नवंबर 2020 तक मान्य होंगे।
  • इनके तहत 12 महीने के लिए 34,900 रुपये, 21 महीने के लिए 37,500 रुपये और 36 महीने के लिए 41,500 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

रिफंडेबल डिपोजिट

टाटा नेक्सन ईवी सब्स्क्रिप्शन स्कीम लेने के लिए कंपनी के पास हजार रुपये डिपोजिट कराने होंगे, साथ ही पांच हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। टोकन राशि को रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट में एडजस्ट कर लिया जाएगा। वहीं मासिक शुल्क वाहन की डिलीवरी से पहले देना होगा।
 

बॉय बैक ऑप्शन

वहीं बाकी कंपनियां लीज अवधि पूरी होने के बाद बॉय बैक ऑप्शन देती हैं, जिसमें चाहे तो ग्राहक उनकी कार को बाजार की कीमत पर खरीद सकता है। लेकिन टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को ऐसा कोई फायदा नहीं दिया है। ग्राहक चाहें को सब्सक्रिप्शन प्लान को आगे बढ़ा सकते हैं।
 

कौन हैं संभावित ग्राहक

टाटा नेक्सन ईवी के सब्स्क्रिप्शन प्लान का फायदा कॉरपोरेट यूजर्स उठा सकते हैं, जो कंपनी के वाहनों को लीज पर लेते हैं। वहीं वे लोग जो स्थाई तौर पर एक ही शहर में नहीं रहते हैं और ट्रांसफरेबल जॉब करते हैं, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसका फायदा यह है कि कार के रजिस्ट्रेशन चार्जेज, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और सर्विस आदि के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर आप सब्स्क्रिप्शन प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो सीधे खरीदने का भी विकल्प है। Tata Nexon EV XM की कीमत 13.99 लाख रुपये, XZ+ की कीमत 15.25 लाख रुपये और XZ+ की कीमत 16.25 लाख रुपये है। वहीं कंपनी ने दो टॉप वैरियंट्स की कीमतों में हाल ही में 26 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed