Tata Harrier vs Mahindra XUV700: टाटा हैरियर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 में से किसकी माइलेज बढ़िया, जानें डिटेल
किसी एसयूवी की तलाश कर रहे हैं तो टाटा हैरियर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 में से किस गाड़ी को खरीदना सही रहेगा। इस खबर में जानिए किस एसयूवी में बेहतर माइलेज मिलती है और क्या है दोनों के फीचर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इन दिनों बड़ी कार खरीदने का क्रेज चल रहा है। बड़ी गाड़ी में ज्यादा जगह के साथ लोगों के बैठने के लिए काफी आरामदायक सुविधा मिलती है। कार बाजार में टाटा हैरियर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। अगर आप किसी एसयूवी को घर लाने की सोच रहे हैं तो एक नजर इन दोनों गाड़ियों की डिटेल पर डाल सकते हैं। चलिए नीचे जानते हैं कि इन दोनों कारों में से किसमें अधिक शानदार फीचर्स और स्टाइल दिया गया है।
Tata Harrier vs Mahindra XUV700 डिजाइन
टाटा हैरियर एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हैडलैंप, कॉर्निंग फॉगलैंप, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी डीआरएलएल, एलईडी फॉग लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, पैनॉरमिक सनरुफ, रियर स्पॉइलर, रुफ रेल्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी के डिजाइन की बात करें इसमें ड्यूल टोन स्कीम के साथ रुफ रेल्स, एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, सीक्वेंशनल टर्न इंडीकेटर और 18 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Tata Harrier vs Mahindra XUV700 फीचर्स
टाटा हैरियर एसयूवी में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। टाटा ने इस शानदार कार में पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टायरिंग व्हील, पावर विंडो फ्रंट सीट्स और एडीएएस सुइट फीचर दिया गया है। एडीएएस के तहत कार में लेन डिपार्चर वार्निंंग, एबीएस, लेन असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने वाला फीचर दिया गया है।
वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी में 6 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। गाड़ी में पैनॉरमिक सनरुफ, 10.24 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में 360 डिग्री कैमरा, ऑटोवाइपर्स और एडीएएस सुइट दिया गया है। एडीएएस फीचर की वजह से इस कार को बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग मिली हैं।
Tata Harrier vs Mahindra XUV700 इंजन, माइलेज और कीमत
टाटा हैरियर एसयूवी में बढ़िया इंजन दिया गया है। टाटा ने इस कार में 2 लीटर का डीजल 4 सिलेंडर फॉर व्हील ड्राइव के साथ आता है। यह कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें 6 स्पीड गियर मिलता है। कार का इंजन 167 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इस कार का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेड 16.8 किलोमीटर है। टाटा की इस एसयूवी की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 14,99 लाख रुपये है।
वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 700 में 2 लीटर का डीजल इंजन और टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 153 पीएस की ताकत और 360 एनएम का टॉर्क मिलता है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन में 197 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क मिलता है। कंपनी ने इसके डीजल वेरिएंट में 2 व्हील ड्राइव और पेट्रोल वेरिएंट में 4 व्हील ड्राइव मिलती है। इसके डीजल में 11. 8 किलोमीटर की सिटी माइलेज मिलती है वहीं, टर्बो पेट्रोल में 13 से 18 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। महिंद्रा की इस एसयूवी की पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है।